अमेरिका को भारत जैसे मजबूत सहयोगी से रिश्ते नहीं बिगाड़ने चाहिए: निक्की हेली
रतीय-अमेरिकी रिपब्लिकन नेता निक्की हेली ने अमेरिका को चेतावनी दी है कि चीन को खुली छूट देकर भारत जैसे मजबूत सहयोगी देश के साथ संबंध खराब नहीं करने चाहिए।
HighLights
निक्की हेली ने कहा भारत जैसे मजबूत सहयोगी देश के साथ संबंध खराब नहीं करने चाहिए।
डोनाल्ड ट्रंप द्वारा रूस से तेल खरीदने पर भारत पर भारी टैरिफ लगाने की घोषणा के बाद दिया बयान।
सोमवार को भारत ने अमेरिका और यूरोपीय संघ पर तीखा हमला किया ।
एजेंसी, न्यूयॉर्क। भारतीय-अमेरिकी रिपब्लिकन नेता निक्की हेली ने अमेरिका को चेतावनी दी है कि चीन को खुली छूट देकर भारत जैसे मजबूत सहयोगी देश के साथ संबंध खराब नहीं करने चाहिए। उन्होंने यह बयान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा रूस से तेल खरीदने पर भारत पर भारी टैरिफ लगाने की घोषणा के बाद दिया।
निक्की हेली ने मंगलवार को एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट किया, “अगर भारत को रूस से तेल नहीं खरीदना चाहिए, तो चीन जो एक प्रतिकूल देश है और रूसी व ईरानी तेल का सबसे बड़ा खरीदार है, उसे 90 दिन का टैरिफ स्थगन क्यों मिला है?”
उन्होंने जोर देकर कहा, “विरोधी देश चीन को कोई छूट नहीं मिलनी चाहिए और भारत जैसे अमेरिका के मजबूत सहयोगी के साथ संबंध बिल्कुल नहीं बिगाड़ने चाहिए।”
निक्की हेली कौन हैं?
हेली, जो डोनाल्ड ट्रंप के पहले राष्ट्रपति कार्यकाल के दौरान संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की राजदूत थीं, दक्षिण कैरोलिना की पूर्व गवर्नर भी रह चुकी हैं। वह अमेरिकी प्रशासन में कैबिनेट स्तर का पद संभालने वाली पहली भारतीय-अमेरिकी महिला थीं। हेली ने 2024 के राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपनी उम्मीदवारी की घोषणा की थी, हालांकि पिछले साल मार्च में उन्होंने यह दौड़ छोड़ दी।
ट्रंप का बयान क्या था?
उनकी टिप्पणी उस बयान के तुरंत बाद आई, जिसमें ट्रंप ने कहा था कि भारत “अच्छा व्यापारिक साझेदार नहीं है” और घोषणा की कि वह भारत पर “अत्यधिक टैरिफ” लगाएंगे, क्योंकि नई दिल्ली रूसी तेल खरीद रही है और “युद्ध मशीन को ईंधन दे रही है।”
सोमवार को भारत ने अमेरिका और यूरोपीय संघ पर तीखा हमला किया और कहा कि रूसी कच्चे तेल की खरीद के लिए भारत को “अनुचित और असंगत रूप से लक्षित” किया जा रहा है।
इसे भी पढ़ें- Pakistan के लिए जासूसी करने वाला DRDO कर्मी गिरफ्तार, सुरक्षा एजेंसियों की कड़ी कार्रवाई
अमेरिका को भारत जैसे मजबूत सहयोगी से रिश्ते नहीं बिगाड़ने चाहिए: निक्की हेली
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use. Credit By :-This post was first published on https://jagran.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,