‘आपकी अर्थव्यस्था चौपट कर देंगे…’, America ने भारत और चीन को दी धमकी
अमेरिका में Donald Trump की वापसी की कोशिशों के बीच रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर बड़ा बयान सामने आया है। ट्रंप प्रशासन रूस को सीजफायर के लिए हर संभव दबाव में लाने की रणनीति अपना रहा है। इसी के तहत ट्रंप ने रूस से व्यापार करने वाले देशों पर भारी भरकम टैरिफ लगाने की चेतावनी दी है।
एजेंसी, नई दिल्ली। अमेरिका में Donald Trump की वापसी की कोशिशों के बीच रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर बड़ा बयान सामने आया है। ट्रंप प्रशासन रूस को सीजफायर के लिए हर संभव दबाव में लाने की रणनीति अपना रहा है। इसी के तहत ट्रंप ने रूस से व्यापार करने वाले देशों पर भारी भरकम टैरिफ लगाने की चेतावनी दी है। अब उनकी पार्टी के प्रमुख सांसद लिंडसे ग्राहम ने भारत और चीन को सीधे तौर पर धमकी दे दी है।
भारत-चीन पर टैरिफ की चेतावनी
रिपब्लिकन पार्टी के प्रभावशाली सांसद लिंडसे ग्राहम ने साफ तौर पर कहा है कि यदि भारत और चीन ने रूस से व्यापार जारी रखा, तो ट्रंप प्रशासन दोनों देशों पर 500% तक टैरिफ लगा सकता है। ग्राहम ने कहा कि ट्रंप रूस को युद्ध रोकने के लिए मजबूर करना चाहते हैं और इसके लिए जो भी देश उसकी मदद कर रहे हैं, उन्हें इसका आर्थिक खामियाजा भुगतना पड़ेगा।
फॉक्स न्यूज को दिए गए इंटरव्यू में ग्राहम ने कहा, ‘भारत, चीन और ब्राजील जैसे देश जो रूस से सस्ता तेल खरीद रहे हैं, वो पुतिन को युद्ध जारी रखने में मदद कर रहे हैं। अगर ये देश रूस से खरीददारी जारी रखते हैं तो हम उन पर टैरिफ लगाएंगे। आपकी अर्थव्यवस्था को पूरी तरह चौपट कर देंगे।’ उन्होंने कहा कि यह पैसा ‘ब्लड मनी’ है, जिससे पुतिन को ताकत मिल रही है।
Lindsey Graham: Here’s what I would tell China, India and Brazil. If you keep buying cheap Russian oil… we will tariff the hell out of you and we’re going to crush your economy pic.twitter.com/x05J3G8oOk
ट्रंप ने रूस को सीजफायर पर सहमत होने के लिए 50 दिन का समय दिया है, जो 2 सितंबर 2025 को खत्म होगा। ट्रंप का साफ कहना है कि अगर रूस इस समयसीमा में युद्ध नहीं रोकता, तो उस पर 500% टैरिफ और उसके व्यापारिक साझेदारों पर 100% अतिरिक्त शुल्क लगाया जाएगा।
पहले नाटो भी दे चुका है चेतावनी
गौरतलब है कि इससे पहले नाटो देशों ने भी भारत और चीन पर रूस से व्यापार को लेकर नाराजगी जताई थी। अब ट्रंप और उनकी पार्टी के नेताओं की धमकी से अंतरराष्ट्रीय व्यापार समीकरणों में खलबली मच गई है। भारत की ओर से इस पर फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।
'आपकी अर्थव्यस्था चौपट कर देंगे…', America ने भारत और चीन को दी धमकी
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use. Credit By :-This post was first published on https://jagran.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,