National-जंग के बीच ईरान को चोरी-छिपे भेजी जा रही थी ये खतरनाक चीजें, अब अमेरिका ने उठाया ये बड़ा कदम – #INA

Israel-Iran War: बीते सात दिनों से ईरान और इजरायल के बीच जारी युद्ध जारी है और दोनों ही देश एक दूसरे पर काफी हमले कर रहे हैं। इस युद्ध में अबतक सैकड़ों लोगों की जान भी जा चुकी है। दोनों देशों के जंग के बीच, अमेरिका ने शुक्रवार को चीन, हांगकांग, तुर्की और सिंगापुर की कुछ कंपनियों और व्यक्तियों पर नए प्रतिबंध लगाए हैं। इन पर आरोप है कि वे ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) को उसके हथियार कार्यक्रमों के लिए जरूरी मशीनरी की आपूर्ति में मदद कर रहे थे।
अमेरिका ने उठाया ये बड़ा कदम
अमेरिका ने जिन पर प्रतिबंध लगाया है, उनमें SHUN KAI XING नाम का एक बल्क कैरियर जहाज़ भी शामिल है, जो पनामा के झंडे के तहत चल रहा था। यह जहाज़ ईरान की रेयान रोशद अफजर कंपनी (RRA) और टोवसे सनाये निम रेसनाये तराशे के लिए सामान लेकर जा रहा था। अमेरिकी ट्रेजरी विभाग के विदेशी परिसंपत्ति नियंत्रण कार्यालय (OFAC) ने बताया कि यह जहाज हांगकांग की यूनिको शिपिंग कंपनी लिमिटेड द्वारा संचालित था और यह कार्गो के असली ईरानी खरीदारों की पहचान छिपाने की कोशिश में शामिल था।
इस मामले में ज्यादा जानकारी देते हुए अमेरिकी ट्रेजरी विभाग में आतंकवाद और वित्तीय खुफिया मामलों के अवर सचिव ब्रायन ई. नेल्सन ने कहा है कि, अमेरिका, ईरान द्वारा संवेदनशील और दोहरे इस्तेमाल वाली तकनीक, मशीनें और पुर्जे हासिल करने की कोशिशों को रोकने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा, “ये सभी चीज़ें ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल, ड्रोन और हथियार कार्यक्रमों से जुड़ी हैं। हम साफ कर देना चाहते हैं कि जो लोग इन कोशिशों में मदद करते हैं, उन्हें जरूर जवाब देना होगा।”
जंग के बीच ये बड़ा कदम
यह बयान ऐसे समय आया है जब कुछ घंटे पहले इजराइल ने तेहरान के भीतर कई ठिकानों पर हमला करने का दावा किया, जिनमें उसने परमाणु हथियार रिसर्च और डेवलपमेंट केंद्र भी बताया। इसके जवाब में ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने कई ड्रोन हमले किए। बता दें कि इस संघर्ष में अब तक ईरान 224 लोगों की मौत की पुष्टि कर चुका है, जबकि इज़राइल में 25 लोगों की जान गई है। दोनों देशों के बीच बढ़ती हिंसा से हालात लगातार गंभीर होते जा रहे हैं।
फर्जी कंपनियों का खेल
अमेरिकी ट्रेजरी के मुताबिक, हाल ही में जिन नई कंपनियों पर प्रतिबंध लगाया गया है, वे ईरान की रेयान रोशद अफजर कंपनी (RRA) और टोवसे सनाये निम रेसनाये तराशे हैं। ये दोनों कंपनियाँ ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) के ड्रोन और मिसाइल कार्यक्रमों से जुड़ी हैं। ट्रेजरी विभाग ने बताया कि इन कंपनियों को संवेदनशील माल की आपूर्ति या उसकी जानकारी छिपाने में शामिल पाया गया है। यह माल एक पनामा झंडे वाले जहाज़ ‘शुन काई जिंग’ में लादा गया था, जिसे हांगकांग की यूनिको शिपिंग कंपनी लिमिटेड और एथेना शिपिंग कंपनी लिमिटेड चला रही थीं। इस पूरे नेटवर्क में फर्जी कंपनियों और झूठे दस्तावेज़ों के जरिए सामान को छिपाने की कोशिश की गई थी।
ईरान को भेजी जा रही चीजें छिपाने की कोशिश
जांच में यह सामने आया कि जहाज में जो सामान लादा गया था, वह ईरान के लिए भेजी जा रही सेंसटिल चीजें थी। सिंगापुर की वी-शिपिंग प्राइवेट लिमिटेड और चीन की शेनझेन शिनक्सिन शिपिंग कंपनी लिमिटेड ने भी इस शिपमेंट को भेजने में मदद की। उन्होंने यह जानते हुए भी कि माल पर प्रतिबंध है, उसे छिपाने के प्रयासों में हिस्सा लिया।
OFAC की रिपोर्ट के अनुसार, इस जहाज ‘शुन काई जिंग’ के कप्तान झांग यानबैंग ने जानबूझकर नकली शिपिंग रिकॉर्ड दिए। इसके अलावा, तुर्की की कंपनी एडिसा डिस टिकारेट लिमिटेड सिरकेटी को भी प्रतिबंधित किया गया है, क्योंकि उसने पहले से प्रतिबंधित ईरानी सहयोगी कंपनी के ज़रिए सामान भेजने में मदद की और असली प्राप्तकर्ता को छिपाने में भूमिका निभाई।
जंग के बीच ईरान को चोरी-छिपे भेजी जा रही थी ये खतरनाक चीजें, अब अमेरिका ने उठाया ये बड़ा कदम
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on hindi.moneycontrol.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









