National-BSNL से एक ऑर्डर और 5% चढ़ा ITI Limited का शेयर, लगा अपर सर्किट; 3 महीनों में दिया 35% रिटर्न – #INA

टेलिकॉम इक्विपमेंट और एक्सेसरीज सेक्टर की सरकारी कंपनी ITI Limited के शेयरों में 30 जून को बंपर खरीद हुई। शेयर बीएसई पर बढ़त के साथ खुला और फिर 5 प्रतिशत चढ़कर 336.40 रुपये के हाई पर पहुंचा। इसके साथ ही शेयर में अपर सर्किट लग गया। कंपनी ने एक बयान में बताया है कि उसने भारतनेट प्रोजेक्ट के NER-II Package-15 के लिए सरकारी टेलिकॉम कंपनी BSNL के साथ एग्रीमेंट साइन किया है। कॉन्ट्रैक्ट की कुल वैल्यू 1901 करोड़ रुपये है।
ITI Limited ने प्रोजेक्ट इंप्लीमेंट एजेंसी (PIA) के तौर पर USOF की ओर से एग्रीमेंट किया है। नए नेटवर्क के लिए कॉन्ट्रैक्ट की कुल वैल्यू में 1168 करोड़ रुपये का कैपिटल एक्सपेंडिचर (capex) और 700.84 करोड़ रुपये का ऑपरेटिंग एक्सपेंडिचर (opex) शामिल है। साथ ही 32.21 करोड़ रुपये मौजूदा नेटवर्क के मेंटेनेंस के लिए opex के तौर पर हैं।
ये एग्रीमेंट भी किए
ITI Limited ने हिमाचल प्रदेश में भारतनेट फेज-3 प्रोजेक्ट के पैकेज नंबर 8, पश्चिम बंगाल और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में पैकेज नंबर 9 के लिए भी BSNL के साथ एक समझौता किया है। कुल मिलाकर ऑर्डर वैल्यू 5055 करोड़ रुपये है। इसके साथ ही ITI ने BSNL के साथ तीन पैकेज (8,9 और 15) के लिए समझौते किए हैं, जिससे कुल ऑर्डर वैल्यू 6956 करोड़ रुपये हो गई है।
भारतनेट फेज-3 प्रोजेक्ट को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में फैले 16 पैकेजों में बांटा गया है। BSNL ने भारतनेट फेज-3 प्रोजेक्ट के मिडिल माइल नेटवर्क के डिजाइन, सप्लाई, कंस्ट्रक्शन, इंस्टॉलेशन, अपग्रेडेशन, ऑपरेशन और मेंटनेंस के लिए डिजाइन बिल्ड ऑपरेट एंड मेंटेन (DBOM) मॉडल पर टेंडर इनवाइट किए थे। इससे पहले नवंबर 2024 में ITI Limited अपने कंसोर्शियम पार्टनर के साथ अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड और मणिपुर के लिए भारतनेट फेज-3 प्रोजेक्ट के पैकेज नंबर 15 के लिए सबसे कम बोली लगाने वाले के तौर पर उभरी थी।
ITI का शेयर 2 साल में 213 प्रतिशत चढ़ा
ITI Limited का मार्केट कैप 32300 करोड़ रुपये है। कंपनी में 27 मई 2025 के आखिर तक सरकार के पास 90.02 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। BSE के डेटा के मुताबिक, शेयर पिछले 2 साल में 213 प्रतिशत चढ़ा है। वहीं 6 महीनों में 11 प्रतिशत नीचे आया है। 3 महीनों में शेयर ने 35 प्रतिशत की बढ़त देखी है। शेयर का 52 सप्ताह का उच्च स्तर 592.85 रुपये 7 जनवरी 2025 को क्रिएट हुआ। 52 सप्ताह का निचला स्तर 210.20 रुपये 25 अक्टूबर 2024 को देखा गया।
BSNL से एक ऑर्डर और 5% चढ़ा ITI Limited का शेयर, लगा अपर सर्किट; 3 महीनों में दिया 35% रिटर्न
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on hindi.moneycontrol.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









