‘जानवर ने गार्डो को गोली मारी’, अमेरिका में आतंकी हमले से ट्रंप आग बबूला, हिरासत में अफगानी नागरिक
व्हाइट हाउस के पास गोलीबारी में वेस्ट वर्जीनिया नेशनल गार्ड के दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपी अफगानी मूल का रहमानुल्लाह लकनवाल गिरफ्तार किया गया। FBI इस हमले को संभावित आतंकी घटना मानकर जांच कर रही है। राष्ट्रपति ट्रंप ने हमलावर को कड़ी सजा देने की चेतावनी दी है।
HighLights
व्हाइट हाउस के पास नेशनल गार्ड पर गोलीबारी।
दो जवान घायल, हालत गंभीर बताई जा रही।
अफगानी आरोपी रहमानुल्लाह लकनवाल गिरफ्तार।
एजेंसी, वाशिंगटन। White House Shooting: अमेरिकी राजधानी वॉशिंगटन डीसी में आतंकी हमला हुआ है। व्हाइट हाउस से कुछ ही दूरी पर गोलीबारी की घटना सामने आई है। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियां सख्त हो गई हैं। बुधवार दोपहर हुए इस हमले में वेस्ट वर्जीनिया नेशनल गार्ड के दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। हमलावर को गार्ड्स ने मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सख्त लहजे में हमलावर को जानवर करार देते हुए कहा कि उसको इसकी कीमत चुकानी होगी। इस हमले के बाद वह एक्शन में दिखाई दे रहे हैं।
सूत्रों के अनुसार, दोनों गार्ड सड़कों पर नियमित गश्त कर रहे थे। इस दौरान अचानक एक हमलावर ने कोने से आकर उन पर गोलियां बरसा दीं। गोलीबारी इतनी अचानक हुई कि जवानों को संभलने का मौका नहीं मिला। एक महिला गार्ड को सीने में गोली मारी। गंभीर घायल महिला गिर गई, तब उसके सिर में गोली मारी। दूसरे घायल जवान की हालत भी नाजुक बताई जा रही है।
जवाब में पास ही मौजूद तीसरे गार्ड ने हमलावर को तत्काल काबू में ले लिया। उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया है।
आरोपी की पहचान
पकड़े गए हमलावर की पहचान 29 वर्षीय रहमानुल्लाह लकनवाल के रूप में हुई है, जो अफगानिस्तान से आया प्रवासी है। वह कुछ समय पहले अमेरिकी कार्यक्रम ऑपरेशन एलाइज वेलकम के तहत देश में शरण लेकर रह रहा था। अधिकारियों को शक है कि हमला पूरी योजना के साथ किया गया था।
FBI कर रही आतंकी साजिश की जांच
फेडरल एजेंसियों ने मामले की जांच अपने हाथ में ले ली है। प्राथमिक जांच में इसे आतंकवादी मंशा वाला हमला बताया जा रहा है। हालांकि, अभी तक हमले के पीछे का स्पष्ट मकसद सामने नहीं आया है। अधिकारी यह जानने में जुटे हैं कि आरोपी के आतंकवादी संगठनों से किसी तरह के संबंध हैं या नहीं।
राष्ट्रपति ट्रंप की सख्त चेतावनी
घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि जवानों पर हमला करने वाले ‘जानवर’ को बहुत भारी कीमत चुकानी होगी। उन्होंने घायल जवानों के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की है।
'जानवर ने गार्डो को गोली मारी', अमेरिका में आतंकी हमले से ट्रंप आग बबूला, हिरासत में अफगानी नागरिक
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use. Credit By :-This post was first published on https://jagran.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,