National-ShareChat से एक और इस्तीफा, अब चीफ बिजनेस ऑफिसर गौरव जैन ने छोड़ा साथ – #INA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ShareChat और शॉर्ट वीडियो ऐप Moj के चीफ बिजनेस ऑफिसर गौरव जैन ने कंपनी छोड़ दी है। उन्होंने 16 जून को लिंक्डइन पर एक पोस्ट में यह जानकारी दी। कंपनी में अपने 3 साल के कार्यकाल में जैन सेल्स, पार्टनरशिप्स, मार्केटिंग, ब्रांड सॉल्यूशंस, प्राइसिंग, स्ट्रैटेजी और कस्टमर सक्सेस में ShareChat के मॉनेटाइजेशन प्रयासों का नेतृत्व कर रहे थे।
जैन ने अपनी पोस्ट में कहा, “पिछले 3 साल मेरे करियर के प्रोफेशनल तौर पर सबसे ज्यादा रिवॉर्डिंग और डिमांडिंग रहे हैं। ये साल, लगातार यूजर्स और ग्राहकों की मेरी समझ को चुनौती देते रहे और मुझे कठिन फैसले लेने के लिए प्रेरित करते रहे, इनमें से कुछ सही रहे और कुछ गलत। मैं अपनी अविश्वसनीय टीम, हमारे एडवर्टाइजर्स, एजेंसियों और पार्टनर्स का बहुत आभारी हूं, जो इस यात्रा में हमारे साथ चले।”
जैन ने अपनी पोस्ट में शेयरचैट के को-फाउंडर और सीईओ अंकुश सचदेवा को उनके सपोर्ट के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, “अंकुश को खास शुक्रिया- इतने तेज और जमीन से जुड़े व्यक्ति के साथ काम करना हमेशा मेरे लिए यहां के सबसे खास पलों में से एक रहेगा।”
2015 में शुरू हुई थी शेयरचैट
शेयरचैट की पेरेंट कंपनी बेंगलुरु बेस्ड मोहल्ला टेक है। इसे अंकुश सचदेवा, भानु प्रताप सिंह और फरीद अहसान ने जनवरी 2015 में शुरू किया था। वित्त वर्ष 2023-24 में मोहल्ला टेक ने 718 करोड़ रुपये का ऑपरेटिंग रेवेन्यू दर्ज किया था। शेयरचैट का साथ छोड़ने के बाद जैन क्या करने वाले हैं, इस बारे में उन्होंने अभी नहीं बताया है, लेकिन कहा कि वह भारत से पैन एशियाई फोकस की ओर बढ़ रहे हैं। शेयरचैट में शामिल होने से पहले, जैन ने स्नैप के लिए APAC कारोबार विस्तार का नेतृत्व किया था। इससे भी पहले वह मेटा और Google के साथ काम कर चुके हैं।
FamApp News: अपनी ही कंपनी से बाहर होंगे कुश तनेजा, छह साल पहले शुरू की थी फिनटेक स्टार्टअप
भानु प्रताप और फरीद अहसान भी छोड़ चुके हैं साथ
पिछले 2 साल में शेयरचैट ने को-फाउंडर भानु प्रताप सिंह और फरीद अहसान सहित टॉप लेवल के कई लोगों को बाहर निकलते देखा है। सिंह और अहसान ने अपना रोबोटिक्स स्टार्टअप शुरू करने के लिए अक्टूबर 2023 में कंपनी छोड़ी थी। कंपनी ने हाल ही में अपने चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर मनोहर चरण को को-फाउंडर बनाया। वह पिछले 5 वर्षों से शेयरचैट के साथ हैं। टिकटॉक के पूर्व एग्जीक्यूटिव नितिन जैन को दिसंबर 2024 में कंपनी में चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर नियुक्त किया गया था।
ShareChat से एक और इस्तीफा, अब चीफ बिजनेस ऑफिसर गौरव जैन ने छोड़ा साथ
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on hindi.moneycontrol.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









