अंशुला कपूर का 'द ट्रेटर्स' में सफर खत्म, बोलीं- 'शो चुनौती भरा रहा'

मुंबई, 30 जून (.)। करण जौहर के रियलिटी शो द ट्रेटर्स का फिनाले आने वाला है। इसी बीच बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर शो से बाहर हो गई हैं। उन्होंने . से बात करते हुए शो के अनुभव को साझा किया। उन्होंने कहा कि शो का सफर चुनौती भरा था।

. से बात करते हुए अंशुला कपूर ने बताया कि शो द ट्रेटर्स में उनकी चाची महीप कपूर उनके साथ थीं, जिससे उन्हें सामान्य और सुरक्षित महसूस हुआ। जब उनसे पूछा गया कि चाची महीप की मौजूदगी उनके लिए कितनी अहम थी, अंशुला ने कहा कि इससे उन्हें भावनात्मक सहारा मिला।

उन्होंने बताया, मैंने पहले कभी रियलिटी टीवी शो या इतना लंबा कोई प्रोजेक्ट नहीं किया था। आमतौर पर जब शूटिंग होती है, तो आप घर जाकर आराम कर लेते हैं। लेकिन, इस शो में हम सब एक ही जगह पर बंद थे और बाकी सभी कंटेस्टेंट मेरे लिए अजनबी थे। शो का सफर चुनौती भरा था। ऐसे में चाची का साथ होना बहुत सुकून और हिम्मत देने वाला था।

बता दें कि सर्किल ऑफ शक राउंड में महीप कपूर और आशीष विद्यार्थी को वोट देकर शो से बाहर कर दिया गया। वहीं, ट्रेटर्स ने मुकेश छाबड़ा को टारगेट करके एलिमिनेट कर दिया। इस एपिसोड में बड़ा मोड़ तब आया, जब रफ्तार ने अचानक शो छोड़ दिया। यह फैसला सूफी मोतीवाला के इमोशनल ब्रेकडाउन के बाद हुआ, जिसने सभी को भावुक कर दिया।

अपने एविक्शन के बारे में बात करते हुए अंशुला कपूर ने बताया, जब मुझे वोट देकर बाहर किया गया, तो मेरे दिल या सोच ने कभी नहीं कहा कि एलनाज नौरोजी ट्रेटर हो सकती है। मैंने उसे पूरी तरह से सपोर्ट किया, हालांकि टीवी पर सब कुछ नहीं दिखाया गया। शायद इसी वजह से जो लोग मेरे बारे में पहले से कन्फ्यूज थे, उन्होंने मुझ पर शक करना शुरू कर दिया।

अंशुला ने कहा, एक तरह से मेरा गेम एलनाज के साथ ही खत्म हो गया था, लेकिन मैं मुस्कुराते हुए शो से बाहर निकली। मैं घर लौटकर खुश हूं।

रियलिटी शो द ट्रेटर्स का पहला सीजन अपने आखिरी चरण में पहुंच गया है। इस हफ्ते शो में बड़ा मोड़ आया, जब एक साथ पांच कंटेस्टेंट्स अंशुला कपूर, जानवी गौर, एलनाज नौरोजी, सूफी मोतीवाला और जन्नत जुबैर को बाहर कर दिया गया।

इस शो का ग्रैंड फिनाले 3 जुलाई को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगा।

–.

पीके/एबीएम

डिस्क्लेमरः यह . न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ हमारा चैनल टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

अंशुला कपूर का 'द ट्रेटर्स' में सफर खत्म, बोलीं- 'शो चुनौती भरा रहा'




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button