Nation- UP में 44 एडिशनल एसपी का तबादला, संभल से हटा गए अनुज चौधरी; फिरोजाबाद में मिली नई तैनाती- #NA

अनुज चौधरी समेत यूपी में 44 अधिकारियों का तबादला
उत्तर प्रदेश में एक बार फिर तबादला एक्सप्रेस चली है. राज्य के 44 पीपीएस अफसरों का ट्रांसफर कर दिया गया है. एडिशनल एसपी रैंक के अफसरों के तबादले के आदेश दिए गए हैं. इसमें संभल की सीओ अनुज चौधरी का नाम भी शामिल है. अनुज चौधरी का फिरोजाबाद भेजा गया है. मुख्यालय द्वारा जारी की गई लिस्ट में संभल सीओ अनुज चौधरी समेत कुल 44 अधिकारियों को नाम शामिल हैं. इससे पहले राज्य के सात आईपीएस अधिकारियों का तबादला हुआ था, जिसमें तीन जिलों के एसपी और एएसपी शामिल थें.
यूपी एक बार फिर ट्रांसफर पोस्टिंग का आदेश जारी हुआ है. राज्य के 44 पीपीएस अधिकारियों का टांसफर किया गया है. इसमें चर्चा में अनुज चौधरी का भी नाम शामिल है. अनुज चौधरी को फिरोजाबाद की जिम्मेदारी दी गई है. ज्यादातर अफसरों को एक जिले से दूसरे जिले में स्थानांतरित किया गया है, जबकि प्रमोशन पाए अफसरों को नई पोस्टिंग दी गई है.
अनुज चौधरी का भी तबादला
संभल हिंसा के बाद सरकार ने अनुज चौधरी पर भरोसा जताया था. हालांकि चंदौसी सर्कल की जिम्मेदारी मिले के बाद कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं. वहीं, सरकार ने अनुज चौधरी का प्रमोशन करते हुए एडिशनल एसपी की जिम्मेदारी सौंपी थी. अनुज चौधरी को स्पोर्ट कोटे से एडिशनल एसपी बनाया गया था.
अनुज चौधरी ने हिसा के बाद कहा था- साल में होली एक बार आती है, जुमा 52 बार आता है. उनके इस बयान पर उनको सीएम योगी का भी साथ मिला था. सीएम योगी ने अनुज चौधरी का समर्थन करते हुए कहा था- पहलवान है, पहलवान की तरह ही बोलेगा.
इन अधिकारियों को मिली नईं जिम्मेदारी
तबादला सूची में ज्यादातर नाम ऐसे हैं, जो लंबे समय से एक ही स्थान पर तैनात रहे हैं. ज्यादातर अफसरों को एक जिले से दूसरे जिले में स्थानांतरित किया गया है. जबकि प्रमोशन पाए अफसरों को नई पोस्टिंग दी गई है. नोएडा में तैनात मनीष कुमार मिश्रा को मिर्जापुर नक्सल क्षेत्र का एडिशनल एसपी बनाया गया है. गोरखपुर में एडिशनल एसपी सुरक्षा के पद पर तैनात अनुराग सिंह को रामपुर में एडिशनल एसपीकी जिम्मेदारी सौंपी गई है.
UP में 44 एडिशनल एसपी का तबादला, संभल से हटा गए अनुज चौधरी; फिरोजाबाद में मिली नई तैनाती
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,




.webp)





