मेडागास्कर में तख्ता-पलट, सेना ने संभाली कमान
.webp)
एंटानानारिवो, 14 अक्टूबर (.)। मालागासी सैन्य अधिकारी कर्नल माइकल रैंड्रियनिरिना ने मंगलवार को घोषणा की कि मेडागास्कर की सत्ता अब सैन्य परिषद ने अपने हाथ में ले ली है। जिसमें सेना, जेंडरमेरी और राष्ट्रीय पुलिस के सदस्य शामिल हैं।
इससे पहले, दिन में, मेडागास्कर के राष्ट्रपति भवन ने एक आदेश जारी कर द्विसदनीय मालागासी संसद के निचले सदन, नेशनल असेंबली को भंग करने की घोषणा की।
आदेश में कहा गया, संविधान के अनुच्छेद 60 के प्रावधानों के अनुसार, नेशनल असेंबली को भंग किया जाता है।
स्थानीय मीडिया के अनुसार, असेंबली भंग करने की घोषणा उस समय हुई जब नेशनल असेंबली राष्ट्राध्यक्ष पर महाभियोग चलाने के उद्देश्य से एक असाधारण सत्र बुलाने के लिए हस्ताक्षर एकत्र करने की प्रक्रिया में थी।
स्थानीय मीडिया ने नेशनल असेंबली के उपाध्यक्ष सितेनी रैंड्रियानासोलोनियाइको के हवाले से कहा कि आदेश औपचारिक मान्यता के अभाव में कानूनी वैधता से रहित है।
सितंबर के अंत में मेडागास्कर में विरोध प्रदर्शन शुरू हुए, जो शुरू में व्यापक बिजली कटौती और पानी की कमी के कारण शुरू हुए थे। तब से, ये प्रदर्शन बढ़ते गए हैं जिसने सरकार में सुधार और नेतृत्व परिवर्तन की मांग के साथ राजनीतिक रूप ले लिया है।
शनिवार को विरोध प्रदर्शनों ने एक नया मोड़ लिया, जब एक सैन्य रेजिमेंट ने प्रदर्शनकारियों को सुरक्षा बलों द्वारा कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ अपना समर्थन और सुरक्षा प्रदान करने की घोषणा की।
रविवार को एक बयान में, मालागासी प्रेसीडेंसी ने कहा कि मेडागास्कर में अवैध रूप से और बलपूर्वक सत्ता हथियाने का प्रयास चल रहा है। इसने देश की सभी महत्वपूर्ण शक्तियों से संवैधानिक व्यवस्था और राष्ट्रीय संप्रभुता की रक्षा के लिए एकजुट होने का आह्वान किया।
सोमवार को, मेडागास्कर के राष्ट्रपति एंड्री राजोइलिना ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में कहा कि उन पर हुए एक हत्या के प्रयास के बाद उन्होंने अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक सुरक्षित स्थान पर शरण ली है।
इस बीच, अफ्रीकी संघ (एयू) आयोग के अध्यक्ष महमूद अली यूसुफ ने मेडागास्कर में बढ़ते तनाव पर गहरी चिंता व्यक्त की और विरोध प्रदर्शनों को समाप्त करने के लिए संयम और बातचीत से काम लेने का आह्वान किया।
सोमवार देर रात जारी एक बयान के अनुसार, अध्यक्ष ने एयू शांति और सुरक्षा परिषद के एक तत्काल सत्र के दौरान ये अपील की।
यूसुफ ने सरकार में किसी भी असंवैधानिक परिवर्तन को एयू द्वारा दृढ़ता से अस्वीकार किए जाने की पुष्टि की और सभी मालागासी पक्षों – नागरिक, सैन्य और राजनीतिक – से संयम बरतने और संवैधानिक ढांचे के भीतर बातचीत करने का आह्वान किया।
सिन्हुआ समाचार एजेंसी के अनुसार, उन्होंने कहा कि एयू दक्षिणी अफ्रीकी विकास समुदाय और हिंद महासागर आयोग के साथ मिलकर इस संकट के शांतिपूर्ण, समावेशी और अफ्रीकी नेतृत्व वाले समाधान का समर्थन करने के लिए तैयार है।
सितंबर के अंत में मेडागास्कर में विरोध प्रदर्शन शुरू हुए, पहले ये व्यापक बिजली कटौती और पानी की कमी के कारण शुरू हुए थे। बाद में इसने रफ्तार पकड़ी और सरकारी सुधार और नेतृत्व परिवर्तन की मांग के साथ राजनीतिक रूप ले लिया।
रविवार को एक बयान में, मालागासी प्रेसीडेंसी ने कहा कि मेडागास्कर में अवैध रूप से और बलपूर्वक सत्ता हथियाने का प्रयास चल रहा है। इसने देश की सभी महत्वपूर्ण शक्तियों से संवैधानिक व्यवस्था और राष्ट्रीय संप्रभुता की रक्षा के लिए एकजुट होने का आह्वान किया।
–.
केआर/
डिस्क्लेमरः यह . न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ हमारा चैनल टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
मेडागास्कर में तख्ता-पलट, सेना ने संभाली कमान
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,




.webp)




