सेना को नया एयर डिफेंस सिस्टम QRSAM मिलेगा:DRDO से 30 हजार करोड़ में 3 रेजिमेंट खरीदी जाएंगी; खासियत मूविंग टारगेट तबाह करना- INA NEWS

भारतीय सेना को ₹30 हजार करोड़ का क्विक रिएक्शन सरफेस टू एयर मिसाइल सिस्टम (QRSAM) मिलेगा। डिफेंस के अधिकारियों के मुताबिक- रक्षा मंत्रालय देश के पश्चिमी और उत्तरी बॉर्डर पर तैनाती के लिए QRSAM की तीन रेजिमेंट खरीदने के प्रस्ताव पर विचार कर रहा है। QRSAM की दिन और रात दोनों में टेस्टिंग की गई है। इन रेजिमेंट्स को पश्चिमी बॉर्डर (पाकिस्तान) और उत्तरी बॉर्डर (चीन) पर तैनात किया जाएगा। अधिकारियों के मुताबिक, इस डिफेंस सिस्टम को डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (DRDO) ने तैयार किया है। ये एक जगह से दूसरी जगह ले जाया जा सकता है। सिस्टम में मूविंग टारगेट खोजने, ट्रैक करने और कम समय में फायर करने की कैपेसिटी है। लगभग 30 KM की रेंज के साथ QRSAM मीडियम से कम डिस्टेंस में मीडियम रेज सरफेस टू एयर मिसाइल सिस्टम (MRSAM) और आकाश जैसी मौजूदा एयर डिफेंस सिस्टम को सपोर्ट करेगी। इस डिफेंस सिस्टम के सेना में शामिल करने के लिए काउंसिल की बैठक जून के चौथे सप्ताह में हो सकती है। भारत-पाकिस्तान के बीच 7 से 10 मई तक चले संघर्ष के दौरान पाकिस्तान की ओर से भेजे गईं चीनी मिसाइलें और इजराइली ड्रोन सिस्टम को आकाशतीर मिसाइल सिस्टम, S-400 सिस्टम, आयरन ड्रोन सिस्टम ने आसमान में ही खत्म किया था। भारत-पाक संघर्ष का हीरो बना था आकाश तीर डिफेंस सिस्टम आकाशतीर एक स्वदेशी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-पावर्ड एयर डिफेंस सिस्टम है। इसका काम लो-लेवल एयरस्पेस की निगरानी करना और ग्राउंड पर तैनात एयर डिफेंस वेपन सिस्टम को कंट्रोल करना है। आकाशतीर रडार, सेंसर और कम्युनिकेशन सिस्टम को इंटिग्रेट करके सिंगल नेटवर्क बनाता है, जो रियल टाइम में हवाई खतरों का पता लगाने, ट्रैक करने और उन्हें न्यूट्रिलाइज करने में सक्षम है। S-400 एयर डिफेंस क्या है और कितना ताकतवर है S-400 एक एयर डिफेंस सिस्टम है, यानी ये हवा के जरिए हो रहे अटैक को रोकता है। ये दुश्मन देशों के मिसाइल, ड्रोन, राकेट लॉन्चर और फाइटर जेट्स के हमले को रोकने में कारगर है। इसे रूस के एलमाज सेंट्रल डिजाइन ब्यूरो ने बनाया है और दुनिया के बेहद आधुनिक एयर डिफेंस सिस्टम में इसकी गिनती होती है। भारत और रूस के बीच S-400 की 5 यूनिट के लिए 2018 में करीब 40 हजार करोड़ रुपए की डील हुई थी। इस सिस्टम की खासियत क्या है? ……………………….. भारत के एयर डिफेंस सिस्टम से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… पाकिस्तान के हमले से बचाता है चार परतों वाला सिस्टम: भारत का एयर डिफेंस सिस्टम कैसे करता है काम, S-400 से लेकर इग्ला-S तक जानिए पूरी जानकारी 7 मई की रात भारत ने पाकिस्तान और PoK में स्थित 9 आतंकी ठिकानों पर सटीक स्ट्राइक की थी। इसके बाद पाकिस्तान लगातार भारत पर ड्रोन और मिसाइल अटैक किए थे। लेकिन टारगेट तक पहुंचने से पहले ही ज्यादातर नष्ट हो घए थे। पूरी खबर पढ़ें…

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button