Nation: मंगोलिया में सेना का आतंकवाद विरोधी संयुक्त सैन्य अभ्यास #INA
.webp)
नई दिल्ली, 8 जून (.) भारत और मंगोलिया की सेना आतंकवाद विरोधी अभियानों और सटीक निशानेबाजी के एक विशेष अभ्यास पर ध्यान केंद्रित कर रही है। दोनों देशों की सेना, मंगोलिया में एक संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘नोमैडिक एलीफेंट’ कर रही हैं। दोनों देशों की सैन्य टुकड़ियां यहां सक्रिय रूप से सर्वोत्तम प्रथाओं का आदान-प्रदान कर रही हैं और अंतर-संचालन क्षमता में सुधार कर रही हैं।
भारत और मंगोलिया के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘नोमैडिक एलीफैंट’ का यह 17वां संस्करण है। रविवार को भी यह सैन्य अभ्यास मंगोलिया के उलानबटोर स्थित स्पेशल फोर्सेस ट्रेनिंग सेंटर में पूरे उत्साह के साथ जारी रहा। भारतीय सेना के मुताबिक यह अभ्यास संयुक्त राष्ट्र के जनादेश के तहत अर्ध-शहरी और पर्वतीय क्षेत्रों में गैर-पारंपरिक अभियानों के संचालन पर केंद्रित है। इसका उद्देश्य दोनों सेनाओं की संचालन क्षमता को बढ़ाना है।
भारत और मंगोलिया की सेनाएं आतंकवाद-रोधी अभियानों और सटीक स्नाइपिंग जैसे क्षेत्रों में सर्वोत्तम अभ्यास साझा कर रही हैं। इससे आपसी तालमेल और इंटरऑपरेबिलिटी को मजबूती मिल रही है। भारतीय सेना का मानना है कि संयुक्त अभ्यास दोनों देशों के बीच बढ़ते रक्षा सहयोग का प्रमाण है। इस दौरान व्यापक प्रशिक्षण गतिविधियां चलाई जा रही हैं, जो आपसी समन्वय और तैयारियों को सुदृढ़ करती हैं। दोनों देशों के सैनिक जटिल भौगोलिक परिस्थितियों में संचालन की रणनीति को निखार रहे हैं। सैन्य अभ्यास का एक प्रमुख आकर्षण संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन का सिमुलेशन है।
इस सिमुलेशन में बहुराष्ट्रीय बलों को वास्तविक-जीवन परिदृश्यों में सहयोग करने की चुनौती दी जा रही है। जैसे-जैसे अभ्यास आगे बढ़ रहा है, दोनों पक्ष विभिन्न सामरिक अभ्यासों में भाग ले रहे हैं। दोनों देश युद्ध अनुभव साझा कर रहे हैं और महत्वपूर्ण जानकारी और विशेषज्ञता का आदान-प्रदान कर रहे हैं। यह सहभागिता भविष्य के शांति अभियानों और मानवीय राहत मिशनों में संयुक्त रूप से कार्य करने की क्षमता को मजबूत करती है। सामरिक प्रशिक्षण के साथ-साथ, ‘नोमैडिक एलीफैंट’ सांस्कृतिक समझ और सैनिकों के बीच भाईचारे को बढ़ावा देने पर भी विशेष बल दे रहा है।
दोनों देशों के सैनिकों ने यहां अपनी सांस्कृतिक विरासत को साझा किया, जिससे मित्रता और आपसी सम्मान की भावना को बल मिला। सेना के मुताबिक यह अभ्यास भविष्य के संयुक्त अभियानों में सुधार के लिए आवश्यक शिक्षाओं को रेखांकित करता है। भारत और मंगोलिया के बीच यह सैन्य सहयोग न केवल रक्षा क्षमताओं को सशक्त करता है, बल्कि क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और स्थिरता को सुनिश्चित करने की उनकी साझा प्रतिबद्धता को भी पुष्ट करता है।
–.
जीसीबी/एएस
डिस्क्लेमरः यह . न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ हमारा चैनल टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
मंगोलिया में सेना का आतंकवाद विरोधी संयुक्त सैन्य अभ्यास
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,











