Nation- जब तक सत्ता में, संविधान खतरे में… सासाराम में BJP पर खूब भड़के कांग्रेस चीफ मल्लिकार्जुन खरगे- #NA

जब तक सत्ता में, संविधान खतरे में... सासाराम में BJP पर खूब भड़के कांग्रेस चीफ मल्लिकार्जुन खरगे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे

बिहार के सासाराम में इंडिया गठबंधन की रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बीजेपी और RSS पर जमकर निशाना साधा है. खरगे ने कहा कि भाजपा जब तक सत्ता से नहीं हटती, तब तक लोगों के वोट, अधिकार और आजादी सुरक्षित नहीं हैं. संविधान खतरे में हैं. वहीं, संघ को लेकर खरगे ने कहा कि आरएसएस देश की आजादी के खिलाफ है.

देश की आजादी के खिलाफ था RSS- खरगे

खरगे ने कहा कि लाल किले से प्रधानमंत्री मोदी कहते हैं कि आरएसएस 100 साल से देश की सेवा कर रहा है, जबकि सच्चाई यह है कि संघ देश की आजादी के खिलाफ था. संघ की विचारधारा वाले लोगों ने गांधी जी की हत्या कर दी. आजादी की लड़ाई में आरएसएस का कोई योगदान नहीं रहा. उल्टा संघ के लोग अंग्रेजों को चिट्ठी लिखकर माफी और नौकरी मांगते थे.

‘देश में सभी को वोट का अधिकार’

मगर आज मोदी जी ऐसे लोगों की तारीफ करते हैं. सोचिए देश को आजादी दिलाने के लिए जिन लोगों ने अपनी जान दे दी, उनकी आत्मा क्या कहती होगी? खरगे ने कहा कि देश में सभी को वोट का अधिकार संविधान ने दिया. इसमें भी नेहरु जी और बाबासाहेब डॉ आंबेडकर का सबसे बड़ा योगदान था. बिहार में वोटर लिस्ट से 65 लाख मतदाताओं के नाम काट दिए गए.

उन्होंने कहा कि पहले से ही बीजेपी चुनाव में वोटर लिस्ट गड़बड़ी का काम बड़े पैमाने पर करती रही है. इसीलिए उन्होने सुप्रीम कोर्ट के आदेश को दरकिनार करके मुख्य चुनाव आयुक्त की सेलेक्शन कमेटी में चीफ जस्टिस को हटाकर, केंद्रीय मंत्री को बैठा दिया.

16 दिन की यात्रा, 1300 km का सफर

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि बिहार लोकशाही की जन्म भूमि हैं. राहुल गांधी जी की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ सासाराम से आरंभ हो रही है. यह यात्रा 16 दिनों में, 20 जिलों से होकर 1,300 किमी का सफर तय करेगी और 1 सितंबर को ऐतिहासिक गांधी मैदान में समाप्त होगी.

जब तक सत्ता में, संविधान खतरे में… सासाराम में BJP पर खूब भड़के कांग्रेस चीफ मल्लिकार्जुन खरगे

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button