सोना डालते ही मशीन उगलने लगेगी पैसा! इस शहर में खुला देश का पहला AI Gold ATM, जानिए कैसे करता है काम

Gold ATM in Hyderabad: सोने की कीमतें लगातार नई ऊंचाइयों पर पहुंच रही हैं. ऐसे में कई लोग अपने पुराने गहनों को बेचकर पैसा कमाना चाहते हैं. इसी जरूरत को देखते हुए फिनटेक कंपनी गोल्डसिक्का ने एक अनोखी पहल की है. कंपनी ने हैदराबाद में देश का पहला एआई तकनीक से लैस गोल्ड एटीएम शुरू किया है. इस मशीन से अब ज्वेलरी शॉप पर घंटों रुकने की जरूरत नहीं रहेगी. चलिए आपको बताते हैं ये कैसे काम करता है? 

कैसे काम करता है AI गोल्ड एटीएम? 

यह मशीन पुराने सोने को बेहद आसान तरीके से कैश में बदल देती है. ग्राहक अपना सोना एटीएम में डालता है. मशीन सोने को पिघलाकर उसका वजन जांचती है. एआई सिस्टम बाजार भाव के अनुसार कीमत तय करता है. तय रकम सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर हो जाती है. पूरा प्रोसेस होता है. किसी तरह की मोलभाव या झंझट नहीं होता.

सोना बेचने के साथ खरीदने की भी सुविधा

यह एटीएम केवल बिक्री तक सीमित नहीं है. इसमें ग्राहक सोना खरीद भी सकते हैं. 0.5 ग्राम से 100 ग्राम तक के गोल्ड कॉइन उपलब्ध हैं. ऑगमेंटेड रियलिटी तकनीक से ज्वेलरी को वर्चुअल रूप में ट्राय किया जा सकता है. यह सुविधा 24 घंटे चालू रहती है. मशीन में सुरक्षा के लिए मजबूत सिस्टम लगाया गया है, जिससे गलत या चोरी के सोने की पहचान की जा सके.

केवाईसी और सुरक्षा व्यवस्था

हर ट्रांजेक्शन से पहले ग्राहक का केवाईसी किया जाता है. इसमें पहचान पत्र और फोटो शामिल होते हैं. अगर कोई जानकारी मिलती है, तो प्रक्रिया वहीं रोक दी जाती है. इससे लेन-देन सुरक्षित और भरोसेमंद बनता है. कंपनी का कहना है कि आने वाले समय में देश के दूसरे शहरों में भी ऐसे गोल्ड एटीएम लगाए जाएंगे. इससे लोगों को सोना खरीदने और बेचने में और सुविधा मिलेगी.

यह भी पढ़ें: बीजेपी अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नबीन का पहला संबोधन, बोले- राजनीति लॉन्ग मैराथन है, यहां स्पीड का नहीं स्टेमिना का टेस्ट होता है

सोना डालते ही मशीन उगलने लगेगी पैसा! इस शहर में खुला देश का पहला AI Gold ATM, जानिए कैसे करता है काम




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button