Sport : लॉड्स के मैदान पर उतरते ही रोहित शर्मा और विराट कोहली ने मिलकर रचा इतिहास, इस मामले में बनी नंबर-1 भारतीय जोड़ी #INA

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा और आखिरी वनडे मैच लॉड्स में खेला जा रहा है. इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. इस दौरान इस मैच में उतरते ही भारतीय टीम के 2 दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली ने एक साथ मिलकर इतिहास रच दिया है. दरअसल रोहित और विराट साथ में अपना 400वां इंटरनेशनल मैच खेल रहे हैं. इसी के साथ ये दोनों पहले भारतीय बन गए हैं, जिन्होंने एक साथ इंटरनेशनल क्रिकेट में 400 मैच खेले हैं.
17 साल से लगातार एक साथ खेल रहे हैं रोहित शर्मा और विराट कोहली
रोहित शर्मा और विराट कोहली पिछले 17 साल से एक साथ टीम इंडिया के लिए खेल रहे हैं. रोहित शर्मा ने साल 2007 में अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था. इसके अगले साल 18 अगस्त 2008 को विराट कोहली ने अपना इंटरनेशनल डेब्यू वनडे क्रिकेट के जरिए किया था. कोहली के इस डेब्यू मैच की प्लेइंग 11 में रोहित शर्मा भी शामिल थे. तब से रोहित और विराट लगातार एक साथ खेल रहे हैं और आज वे भारतीय क्रिकेट के महानतम बल्लेबाज बन चुके है.
रोहित-विराट की जोड़ी ने रचा इतिहास
रोहित शर्मा और विराट कोहली एक साथ मिलकर आज अपना 400 इंटरनेशनल मैच खेल रहे हैं. इन दोनों से पहले किसी भारतीय जोड़ी ने यह कारनामा नहीं किया था. यानी रोहित-विराट की जोड़ी भारत के इतिहास में सबसे ज्यादा मैच साथ खेलने वाली पहली जोड़ी बन चुकी है. रोहित और विराट ने सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ की जोड़ी को पीछे छोड़ दिया है, जिन्होंने एक साथ भारत के लिए कुल 391 इंटरनेशनल मैच खेले थे.
Another massive feat for an 𝗶𝗰𝗼𝗻𝗶𝗰 𝗱𝘂𝗼 🫡#TeamIndia greats Rohit Sharma and Virat Kohli become the first Indian pair . play 4️⃣0️⃣0️⃣ international matches together 🤝
Updates ▶️ https://t.co/pLZ2PvDH5G#ENGvIND | @ImRo45 | @imVkohli pic.twitter.com/5k39JCxb4S
— BCCI (@BCCI) July 19, 2026
लॉड्स के मैदान पर उतरते ही रोहित शर्मा और विराट कोहली ने मिलकर रचा इतिहास, इस मामले में बनी नंबर-1 भारतीय जोड़ी
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,