Political – टिकट कटते ही नेताजी ने ऑन किया बगावत का बटन, NDA हो या INDIA बिहार में बढ़ी सबकी टेंशन- #INA

तेजस्वी यादव और सीएम नीतीश कुमार.
बिहार का चुनावी माहौल अपने शबाब पर है. सत्ता पक्ष और विपक्षी गठबंधन में टिकट बंटवारे के बाद पारा पहले से ज्यादा हाई है. दोनों गठबंधनों के लिए बागी बड़ी मुसीबत बन सकते हैं. इसका असर दोनों ओर देखने को मिल रहा है. पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री अश्विनी चौबे के बेटे अर्जित शाश्वत चौबे और वरिष्ठ नेता प्रशांत विक्रम टिकट की आस में बगावती तेवर अपना चुके हैं. अर्जित शाश्वत और प्रशांत विक्रम ने तो निर्दलीय चुनाव लड़ने तक की घोषणा कर दी है.
अलीनगर में बीजेपी उम्मीदवार मैथिली ठाकुर का विरोध देखने को मिल रहा है. सातों मंडल अध्यक्षों ने इस बात पर आपत्ति जताई है. भागलपुर के गोपालपुर से विधायक गोपाल मंडल का टिकट कटा तो उन्होंने ऐलान किया कि निर्दलीय लड़ेंगे. जेडयू के श्याम बहादूर ने बड़हरिया विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन पर्चा दाखिल कर दिया है.
सुदर्शन ने भी कर दी बगावत
पूर्व विधायक श्याम बहादुर नीतीश कुमार के दुलरुआ के नाम से जाने जाते हैं. औराई से बीजेपी के निवर्तमान विधायक रामसूरत राय का टिकट कटा तो उनके समर्थक बीजेपी दफ्तर में कपड़े उतारकर बैठ गए. मुजफ्फरपुर शहर से पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा का टिकट कटा तो वो भी बागी हो गए हैं. बरबीघा से जदयू के निवर्तमान विधायक सुदर्शन का टिकट कटा तो उन्होंने भी बगावत कर दी है.
बिहार के भागलपुर से बीजेपी ने अपना उम्मीदवार रोहित पांडे को बनाया है. रोहित 2020 का पिछला चुनाव 1113 मतों से हार गए थे क्योंकि तब बीजेपी के बागी उम्मीदवार विजय कुमार शाह ने अच्छा खासा वोट काट लिया था. अब पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री अश्विनी चौबे के बेटे अर्जित शाश्वत चौबे और वरिष्ठ नेता प्रशांत विक्रम टिकट की आस में बगावती तेवर अपना चुके हैं. अर्जित और प्रशांत ने तो निर्दलीय चुनाव लड़ने तक की घोषणा कर दी है.
छपरा में बड़ा उलटफेर
छपरा में भी बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिला है. शहर की पूर्व मेयर राखी गुप्ता ने बीजेपी से नाराज होकर निर्दलीय मैदान में उतरने का ऐलान कर दिया है. बुधवार को उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. गोपालगंज में बीजेपी ने उम्मीदवार बदला है. सदर की सीट से विधायक कुसुम देवी का टिकट काटकर सुभाष सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है.
कुसुम ने बगावती तेवर अख्तियार करते हुए चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है. पार्टी के पुराने स्थानीय नेता अनूप लाल श्रीवास्तव ने भी चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है. गोपालगंज के ही बरौली से टिकट काटने से मौजूदा विधायक रामप्रवेश राय ने बगावती तेवर अख्तियार कर लिए हैं. बांका लोकसभा क्षेत्र पर गौर करें तो बांका से बीजेपी की उपाध्यक्ष और पूर्व सांसद पुतुल कुमारी पार्टी से बगावत कर मैदान में उतर गई हैं. पार्टी के लाख मानने के बाद भी नहीं मानीं.
बागी हो गए जयकुमार सिंह
अब बीजेपी ने पुतुल कुमारी को 6 सालों के लिए बीजेपी से निकाल दिया है. उनके चुनाव मैदान में खड़े होने से एनडीए के जेडीयू उम्मीदवार को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. बिहार के महाराजगंज से बीजेपी एमएलसी सच्चिदानंद राय ने खुलेआम बीजेपी नेतृत्व को चुनौती दे दी है. महाराजगंज सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है. दिनारा से टिकट कटने पर पूर्व मंत्री जदयू नेता जयकुमार सिंह ने भी न सिर्फ इस्तीफा दिया बल्कि बगावत भी कर दी है.
टिकट कटते ही नेताजी ने ऑन किया बगावत का बटन, NDA हो या INDIA बिहार में बढ़ी सबकी टेंशन
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,










