Asia cup 2025: अफगानिस्तान ने हांगकांग को 94 रनों से हराया, सादिकुल्लाह-ओमरजई के बाद फ़ारूक़ी और गुलबदीन का धमाल
AFG vs HKG Asia Cup 2025: राशिद खान की कप्तानी वाली अफगानिस्तान की टीम ने शानदार जीत के साथ एशिया कप 2025 में आगाज किया है. एशिया कप के पहले मैच में अफगानिस्तान ने हांगकांग को 94 रनों से हराया है. अफगानिस्तान के दिए 189 रनों के जवाब में हांगकांग की टीम 9 विकेट पर 94 रन ही बना सकी. टीम के लिए बाबर हयात ने सबसे ज्यादा 39 रन बनाए. वहीं अफगान के लिए फ़जलहक फ़ारूक़ी और गुलबदीन नाइब ने 2-2 विकेट लिए. जबकि नूर अहमद और अजमतुल्लाह उमरजई को 1-1 सफलता मिली.
हांगकांग की शुरुआत से ही थी हालत खराब
189 रनों की लक्ष्य का पीछा करने उतरी हांगकांग की शुरुआत बेहद ही खराब रही. 43 रन के स्कोर पर हांगकांग ने 5 विकेट गंवा दिए थे.जीशान अली (5), अंशुमान रथ (0), निजाकत खान (0), कल्हान चल्लू (0), किंचित शाह (6) पवेलियन लौट गए. इसके बाद हांगकांग को बाबर हयात के रूप में छठां झटका लगा. टीम के लिए सबसे ज्यादा रन भी बाबर हयात ने बनाए. उन्होंने 43 गेंद पर 39 रनों की पारी खेली. इसके अलावा हांगकांग को कोई बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाया और टीम 9 विकेट पर 94 रन ही बना सकी.
ऐसी रही अफगानिस्तान की बल्लेबाजी
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने 6 विकेट पर 188 रनों का स्कोर खड़ा किया. अफगानिस्तान के लिए सादिकुल्लाह अटल ने सबसे ज्यादा 52 गेंदों पर 73 रनों की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 6 चौके और 3 छक्के लगाए. वहीं अजमतउल्लाह ओमरजई ने 21 गेंदों पर 53 रनों की तूफानी पारी खेली. इस दौरान 2 चौके और 5 छक्के लगाए.
मोहम्मद नबी ने 26 गेंदों पर 33 रनों की पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 3 चौका और 1 छक्का निकला. वहीं हांगकांग के लिए आयुष शुक्ला और किंचित शाह ने 2 विकेट चटकाए. अतीक इकबाल और एहसान खान को 1-1 सफलता मिली.
यह भी पढ़ें: Asia Cup: अजमतउल्लाह ओमरजई ने रच दिया नया इतिहास, ऐसा करने वाले बने अफगानिस्तान के पहले खिलाड़ी
यह भी पढ़ें: Asia Cup 2025: श्रीलंकाई कप्तान चरिथ असलंका को क्यों आ रही है नींद? प्रेंस कॉन्फ्रेंस में बताई वजह
यह भी पढ़ें: Asia Cup: पाकिस्तान के नहीं कम हो रहे तेवर, सबके सामने भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव के साथ किया ऐसा बर्ताव
Asia cup 2025: अफगानिस्तान ने हांगकांग को 94 रनों से हराया, सादिकुल्लाह-ओमरजई के बाद फ़ारूक़ी और गुलबदीन का धमाल
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,








.webp)



