Delhi-Ncr DU में छात्रसंघ चुनाव के लिए ABVP की मुहिम, घोषणापत्र को लेकर गूगल फॉर्म के जरिए मांगे सुझाव- #INA

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव (DUSU Election) को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं. इस बीच अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) चुनाव को लेकर एक महत्वपूर्ण पहल की है, ‘मेरा डीयू मेरा मैनिफेस्टो’. विद्यार्थी परिषद ने छात्रों की समस्याओं, उनकी आकांक्षाओं और जरूरतों को प्रत्यक्ष रूप से समझने एवं उन्हें अपने चुनावी घोषणापत्र में जगह देने के उद्देश्य से आज (सोमवार 25 अगस्त) एक गूगल फॉर्म जारी किया है, जिसके जरिए डीयू के छात्र-छात्राओं से सुझाव मांगे गए जा रहे हैं.
ABVP का मानना है कि छात्रसंघ चुनाव केवल एक औपचारिक प्रक्रिया नहीं है, बल्कि यह विश्वविद्यालय की शैक्षणिक और सांस्कृतिक दिशा तय करने वाला अवसर है. ऐसे में विद्यार्थी परिषद चाहता है कि हर छात्र की आवाज सीधे तौर पर घोषणापत्र तक पहुंचे.यही कारण है कि ABVP ने छात्रों को सक्रिय भागीदारी के लिए प्रोत्साहित करते हुए उनसे अपील की है कि वो न केवल अपनी व्यक्तिगत समस्याएं बल्कि विश्वविद्यालय स्तर पर मौजूद चुनौतियों और सुधार के सुझाव भी साझा करें.
सुझावों के आधार पर तैयार होगा घोषणापत्र
इस पहल के माध्यम से छात्रावास सुविधाओं, पुस्तकालयों की स्थिति, पाठ्यक्रमों, छात्रवृत्तियों, विश्वविद्यालय की प्रशासनिक व्यवस्थाओं, कैंपस में सुरक्षा, परिवहन, कैंटीन व्यवस्था, डिजिटल सुविधाओं और अन्य अनेक मुद्दों पर छात्र अपनी राय दर्ज कर सकते हैं. ABVP का मानना है इन सुझावों के आधार पर ही संगठन आगामी छात्रसंघ चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र तैयार करेगा, ताकि यह वास्तव में छात्रों की भावनाओं और अपेक्षाओं को प्रतिबिंबित कर सके.
ABVP ने गूगल फॉर्म जारी किया, छात्रों से मांगे सुझाव
ABVP की इस कोशिश को एक ऐसे प्रयास के रूप में देखा जा रहा है, जिसमें छात्रों की भागीदारी को अधिक से अधिक सुनिश्चित करने के साथ-साथ लोकतांत्रिक परंपरा को भी मजबूत किया जा रहा है. ABVP दिल्ली प्रांत मंत्री सार्थक शर्मा ने कहा ‘हर बार की तरह इस बार भी ABVP ने गूगल फॉर्म जारी कर मेरा डीयू मेरा मैनिफेस्टो के माध्यम से डीयू में पढ़ रहे छात्रों से सुझाव मांगे है. ABVP हर बार छात्रों को केंद्र में रख कर ही घोषणापत्र बनाती है. ABVP का घोषणापत्र बंद वातानुकूलित कमरों में न बनकर छात्रों के द्वारा भेजे हुए सुझावों से बनाया जाता है’.
18 सितंबर को होगा चुनाव
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ (DUSU) का चुनाव 18 सितंबर 2025 को होगा, वहीं मतगणना 19 सितंबर को की जाएगी. चुनाव को लेकर सभी छात्र संगठन तैयारियों में जुट गए हैं. चुनाव में जीत दर्ज करने को लेकर रणनीति बनाई जा रही है. चुनाव को लेकर सख्त नियम बनाए गए हैं. पोस्टर, रैलियां, रोड शो, लाउडस्पीकर और वाहनों के जरिए प्रचार पर पूरी तरह प्रतिबंध है.
DU में छात्रसंघ चुनाव के लिए ABVP की मुहिम, घोषणापत्र को लेकर गूगल फॉर्म के जरिए मांगे सुझाव
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,




