Entertainment: 32 की उम्र में 20 साल के लड़के को बनाया पति, कुछ सालों में हो गया तलाक, अब जी रहीं अकेले – #iNA

बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर सनी देओल इन दिनों दर्शकों का दिल फिल्म ‘जाट’ के जरिए जीत रहे हैं. 10 दिनों के बाद भी इस फिल्म की टिकट खिड़की पर पकड़ बनी हुई है. खैर हम आपसे बात करने जा रहे हैं सनी देओल की डेब्यू फिल्म की एक्ट्रेस के बारे में. सनी देओल ने ‘बेताब’ से डेब्यू किया था जिसमें उनके साथ अमृता सिंह नजर आई थीं.

‘बेताब’ न सिर्फ सनी देओल बल्कि अमृता की भी पहली फिल्म थी. 1983 में आई इस पिक्चर के जरिए दोनों को फेम मिल चुका था. सनी आज तक बॉलीवुड मे लीड एक्टर के रूप में काम कर रहे हैं, जबकि अमृता ने 80 और 90 के दशक में धमाल मचाया था. लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ काफी उतार-चढ़ाव भरी रही. बताया जाता है कि बेताब के सेट पर अमृता और सनी का अफेयर था लेकिन जल्द ही इस रिश्ते का अंत हो गया था.

रवि शास्त्री से हुई सगाई, विनोद खन्ना से भी जुड़ा नाम

सिख परिवार में पली-बढ़ीं 67 साल की अमृता सिंह का जन्म 9 फरवरी 1958 को पाकिस्तान के हदाली में हुआ था. उनका नाम दिग्गज और दिवंगत एक्टर विनोद खन्ना से भी जुड़ा था. वहीं वो पूर्व भारतीय क्रिकेटर रवि शास्त्री के प्यार में भी थीं. दोनों ने सगाई भी कर ली थी, लेकिन आपसी मतभेद के चलते रिश्ता शादी के मंडप तक नहीं पहुंच पाया.

32 की उम्र में 20 के सैफ से की थी शादी

सनी-विनोद से ब्रेकअप और रवि शास्त्री से सगाई टूटने के बाद अमृता सिंह उम्र में खुद से 12 साल छोटे सैफ अली खान पर दिल हार बैठी थीं. दोनों ने साल 1991 में घर वालों के खिलाफ जाकर शादी कर ली थी. तब सैफ का तो हिंदी सिनेमा में डेब्यू तक नहीं हुआ था. शादी के वक्त सैफ 20 और अमृता 32 साल की थीं. बाद में दोनों ने बेटी सारा अली खान और फिर बेटे इब्राहिम अली खान का वेलकम किया. लेकिन 13 सालों के बाद इस रिश्ते का अंत हो गया. दोनों ने 2004 में तलाक ले लिया था.

Instagram पर यह पोस्ट देखें

Amrita Singh (@amrita40_) द्वारा साझा की गई पोस्ट

सैफ ने की दूसरी शादी, अकेली रहीं अमृता

तलाक के बाद सैफ ने करीना कपूर खान को डेट किया और करीब पांच साल की डेटिंग के बाद करीना से दूसरी शादी कर ली थी. लेकिन दूसरी ओर अमृता सिंह ने अपने बच्चों की खातिर इस तरह का कदम नहीं उठाया. उन्होंने दूसरी शादी नहीं की और वो 67 साल की उम्र में सिंगल लाइफ जी रही हैं.

32 की उम्र में 20 साल के लड़के को बनाया पति, कुछ सालों में हो गया तलाक, अब जी रहीं अकेले

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button