National-रात में युवक के बेड में अचानक पहुंचे दो जीव, सुबह घरवालों ने खोला दरवाजा तो हैरान रह गए सभी – #INA

Snake Bite Case: मानसून के दस्तक देते ही देश के पहाड़ी और जंगली इलाकों में एक तरफ दिल को सुकून देने वाली हरियाली छा जाती है तो वहीं दूसरी ये बरसात अपने साथ कई तरह के खतरे भी लाते हैं। अक्सर देखा जाता है कि बारिश के समय सांप सूखे और गर्म स्थानों की तलाश में घरों की ओर रुख करते हैं। वहीं सांपों का सामना इंसानों से होने पर कुछ घटनाएं ऐसी होती हैं जो रोंगटे खड़े कर देती हैं। छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग के दीवानपुर गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसमें दो सांपों की आपसी लड़ाई ने एक मासूम इंसान की जान ले ली।
दो सांपों की लड़ाई में गई युवक की जान
बता दें कि छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के दीवानपुर गांव से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने लोगों को दहला कर रख दिया है। बता दें कि दीवानपुर गांव, ऐसे इलाके में है जो जंगल के बेहद करीब है और मानसून के दौरान तो यहां सांपों की सक्रियता बढ़ जाती है। बता दें कि दीवानपुर गांव के रहने वाले 40 वर्षीय लोचन राम मांझी रोज की तरह घर में जमीन पर बिस्तर लगाकर सो रहे थे, तभी रात को दो सांप घर के अंदर घुस आए।
घटना से पूरा गांव हैरान
जानकारी के मुताबिक इन दो सांपों में से एक था बेहद जहरीला कॉमन करैत, जबकि दूसरा था कॉमन वुल्फ स्नेक। बता दें कि कॉमन वुल्फ स्नेक जहरीला नहीं होता। जानकारों के मुताबिक, करैत सांप रात में सक्रिय रहता है और दूसरे छोटे सांपों को भी अपना शिकार बना लेता है। ऐसा ही कुछ इस रात भी हुआ—करैत वुल्फ स्नेक को खाने के इरादे से उसका पीछा कर रहा था। जान बचाने के लिए कॉमन वुल्फ सांप सीधे लोचन राम के बिस्तर के नीचे जा छिपा।
करैत भी पीछा करते हुए वहां जा पहुंचा। इसी अफरा-तफरी में करैत ने गलती से लोचन राम को डस लिया, जिसे वो वुल्फ स्नेक समझ रहा था। परिवार वालों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन जहर फैलने की वजह से उनकी मौत हो गई। घटना के बाद जब बिस्तर हटाया गया, तो वहां दोनों सांप मौजूद मिले। यहीं से पूरी घटना का खुलासा हुआ। परिजनों ने गुस्से में आकर दोनों सांपों को मार डाला।
रात में युवक के बेड में अचानक पहुंचे दो जीव, सुबह घरवालों ने खोला दरवाजा तो हैरान रह गए सभी
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on hindi.moneycontrol.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









