Delhi-Ncr कालकाजी मंदिर के सेवादार की हत्या पर बिफरी ‘आप’, आतिशी ने चिट्ठी लिख CM रेखा गुप्ता से मांगा इस्तीफा- #INA

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी (फाइल फोटो).
दिल्ली के कालकाजी मंदिर में एक सेवादार की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या करने के मामले को लेकर आम आदमी पार्टी ने भाजपा और सीएम रेखा गुप्ता पर तीखा हमला बोला है. “आप” की वरिष्ठ नेता और दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने सीएम रेखा गुप्ता को चिट्ठी लिखकर उनसे तत्काल इस्तीफा देने की मांग की है. उन्होंने कहा कि सेवादार योगेंद्र सिंह की निर्मम हत्या ने दिखा दिया है कि दिल्ली में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है. अपराधियों को पुलिस का डर नहीं है, क्योंकि भाजपा की चार इंजन सरकार फेल हो चुकी है. जब सीएम रेखा गुप्ता दिल्लीवालों को सुरक्षा नहीं दे सकती हैं तो अपना इस्तीफा दे दें.
आतिशी ने सीएम को लिखे पत्र में कहा है कि मैं आपका ध्यान दिल्ली की लगातार बिगड़ती कानून-व्यवस्था की ओर दिलाना चाहती हूं. देश की राजधानी दिल्ली में हालात इतने खराब हो चुके हैं कि अब लोग अपने घर, बाजार और धार्मिक स्थलों पर भी खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे. हाल ही में कालकाजी मंदिर में सेवा करने वाले एक सेवादार की 5-6 लोगों ने मामूली प्रसाद के झगड़े पर बेहरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी. ये पूरी वारदात कैमरे में कैद हुई है. यह केवल एक घटना ही नहीं है, बल्कि दिल्ली में कानून-व्यवस्था की ध्वस्त हो चुकी स्थिति की गवाही देता है.
प्रॉपर्टी डीलर के घर पर गोलीबारी
आतिशी ने कहा है कि जब मैं आपको यह पत्र लिख रही हूं तो खबरें आ रही हैं कि एक प्रॉपर्टी डीलर के घर पर पांच करोड़ की रंगदारी न देने पर गोलीबारी हुई है. अगस्त महीने में ही कई ऐसी खौफनाक घटनाएं सामने आईं हैं. उन्होंने कहा कि 10 अगस्त को मैदानगढ़ी में ट्रिपल मर्डर हुआ, 8 अगस्त को अभिनेत्री हुमा कुरैशी के कजिन असीफ कुरैशी की निजामुद्दीन में पार्किंग विवाद में हत्या कर दी गई. आई.पी. एक्सटेंशन में डिप्टी पुलिस कमिश्नर के दफ्तर से महज 200 मीटर की दूरी पर एक युवक को फोन और बैग लूटने की कोशिश में चाकू मार दिया गया.
CM रेखा गुप्ता तक पर हुआ हमला
आतिशी ने सीएम रेखा गुप्ता के ऊपर हाल ही में हुए हमले का जिक्र करते हुए कहा है कि ये हालात सिर्फ आम जनता तक सीमित नहीं हैं. खुद आपके ऊपर भी हाल ही में एक हमला हुआ. अगर मुख्यमंत्री तक सुरक्षित नहीं हैं तो आम नागरिकों की सुरक्षा की कल्पना कीजिए.
आतिशी ने कहा है कि सबसे शर्मनाक और चौंकाने वाली बात ये है कि दिल्ली पुलिस के बड़े अधिकारी खुद लॉरेंस बिश्नोई जैसे खतरनाक गैंगस्टर को “साहब” कहकर संबोधित कर रहे हैं. ऐसा लगता है कि दिल्ली पुलिस के लिए लॉरेंस जैसे अपराधी ही अब उनके “साहब” बन गए हैं. इससे बड़ा प्रमाण और क्या चाहिए कि कानून-व्यवस्था पूरी तरह अपराधियों के कब्जे में है और पुलिस बौनी साबित हो रही है.
बीजेपी की चार इंजन की सरकार फेल
नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने कहा है कि बीजेपी की चार इंजन की सरकार आज पूरी तरह फेल हो चुकी है. जनता उम्मीद कर रही थी कि बीजेपी के चार इंजन मिलकर सुरक्षा और विकास को तेजी देंगे, लेकिन हकीकत ये है कि बीजेपी के चारों इंजन दिल्ली में जाम हो चुके हैं. दिल्ली आज हत्या, लूट, रंगदारी और गैंगवार की राजधानी बन चुकी है. अपराधी निडर होकर दिनदहाड़े वारदात कर रहे हैं और पुलिस केवल खानापूर्ति में लगी है.
दिल्ली वासियों को सुरक्षा नहीं दे सकते तो…
आतिशी ने कहा है कि मुख्यमंत्री जी, अब समय आ गया है कि आप और आपकी 4 इंजन की सरकार दिखावे और भाषणों से आगे बढ़कर जवाबदेही तय करें. दिल्ली की जनता पूछ रही है, कब तक दिल्ली के लोग असुरक्षित रहेंगे? कब तक अपराधी खुलेआम वारदात को अंजाम देते रहेंगे? अगर आप दिल्ली वासियों को सुरक्षा नहीं दे सकते तो फिर आपको सत्ता में बने रहने का कोई हक नहीं है. बेहतर होगा कि आप इस्तीफा दे दें, क्योंकि जनता अब सिर्फ एक्शन चाहती है, बहाने नहीं.
कालकाजी मंदिर के सेवादार की हत्या पर बिफरी ‘आप’, आतिशी ने चिट्ठी लिख CM रेखा गुप्ता से मांगा इस्तीफा
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,




