मुख्यमंत्री पद से आज इस्तीफा देंगी आतिशी:11 बजे LG ऑफिस जाएंगी; दिल्ली CM का नाम तय करने BJP की मीटिंग आज- INA NEWS

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा ने बहुमत हासिल कर लिया है। बहुमत 36 का है। भाजपा ने 70 में से 48 सीटें जीतकर 26 साल बाद सत्ता में वापसी की। आम आदमी पार्टी (AAP) को 40 सीटों का नुकसान हुआ और वह 22 सीटों पर सिमट गई। कांग्रेस दिल्ली में जीरो रही लेकिन उसने AAP पार्टी को जरूर हरवा दिया। 14 सीटों पर AAP की हार का अंतर कांग्रेस को मिले वोटों से कम है। यानी, AAP और कांग्रेस का गठबंधन होता, तो दिल्ली में गठबंधन की सीटें 37 हो जातीं और भाजपा 34 सीटों पर सिमट जाती। इधर, नतीजों के दूसरे दिन दिल्ली की मौजूदा मुख्यमंत्री आतिशी आज अपने पद से इस्तीफा देंगी। वे सुबह 11 बजे LG सेक्रेट्रिएट जाकर इस्तीफा LG वीके सक्सेना को सौंपेगी। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि BJP भी दिल्ली के अगले मुख्यमंत्री का नाम फाइनल करने के लिए अमित शाह के घर बैठक कर सकती है। जेपी नड्‌डा समेत कई BJP नेता सुबह 11 बजे ही गृहमंत्री के घर जाएंगे। पीएम मोदी दो देशों के दौरे पर जा रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि दिल्ली में मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह उनके लौटने के बाद ही होगा। इसमें भाजपा शासित राज्यों के CM शामिल हो सकते हैं।

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button