Baba Ramdev Tips: अगर आप भी रहना चाहते हैं स्वस्थ, तो रोज सुबह अपनाएं बाबा रामदेव की ये आसान वार्मअप एक्सरसाइज, दिखेंगे फिट
.webp)
Baba Ramdev Tips: आज के दौर में लोग ज्यादातर डेस्क जॉब करते हैं जिसमें वह सिर्फ एक ही जगह पर बैठकर घंटों लैपटॉप का इस्तेमाल करते हैं. उन्हें अपनी कुर्सी से उठने और बाहर टहलने जाने के लिए बिल्कुल भी समय नहीं मिलता है. ऐसे में लंबे समय तक एक ही जगह पर बैठे रहने के कारण कंधों में दर्द या फिर कमर में दर्द और कई समस्याएं होने का खतरा बना रहता है. ऐसे में इससे बचने के लिए अपने शरीर को एक्टिव रखना बेहद जरूरी है. अगर आप अपने लिए समय नहीं निकाल पाते हैं तो सुबह-सुबह कुछ मिनट अपने लिए निकाल कर कुछ देर एक्सरसाइज या वार्मअप कर सकते हैं. बाबा रामदेव ने भी कुछ वाॉर्मअप के बारे में बताया है.
सुबह के लिए वार्मअप एक्सरसाइज
बाबा रामदेव ने यौगिक जोगिंग के कम से कम 2 अभ्यास करने की सलाह दी है. साथ ही कहा है कि जिन लोगों से सूर्य नमस्कार हो पाए तो वह इसका पूरा अभ्यास करें. अगर सूर्यनमस्कार नहीं कर पा रहे हैं तो ताड़ासन, तिर्यक ताड़ासन, कटि चक्रासन और पादहस्तासन व्यायाम कर सकते हैं. उन्हें अपनी क्षमता के मुताबिक करने की सलाह दी है.
प्राणायाम करने के फायदे
बाबा रामदेव ने कहा कि बीमारियों, रोगों और विकारों के सामने समझौता नहीं करना है, बल्कि हर प्रकार के रोग, अंधकार और दुर्बलता को उखाड़ फेंकने का साहस रखना चाहिए. व्यायाम, योगासन और प्राणायाम को ध्यान से और नियमित रूप से करना बहुत फायदेमंद होता है. ताड़ासन, तिर्यक ताड़ासन, कोणासन और पादहस्तासन को आसान बताया है. ये सभी अभ्यास शरीर को स्ट्रेच करने, वार्मअप करने के लिए सहायक होते हैं. इन अभ्यासों को योग की शुरुआत भी कहा जा सकता है.
अपनी क्षमता के अनुसार करें योगासन
हर किसी को अपनी क्षमता के अनुसार, योगासन या वार्मअप का अभ्यास करना चाहिए. बाबा रामदेव ने कहा कि अगर आप मुश्किल व्यायाम न कर पा रहे हों तो योगिक जोगिंग, सूर्य नमस्कार, दंड-बैठक और हल्के व्यायाम कर सकते हैं. अगर ये सभी संभव न हों तो कम से कम 5 से 7 प्रकार के व्यायाम और 5 से 7 प्राणायाम करने की सलाह दी है. जिसका चयन अपनी क्षमता के मुताबिक किया जाना चाहिए.
योग करने के फायदे
योग को आज पूरी दुनिया अपना रही है इससे न सिर्फ फिजिकल हेल्थ बल्कि मेंटल हेल्थ को बेहतर बनाने में भी मदद मिलती है. साथ ही पोस्चर में सुधार होता है. साथ ही कंसंट्रेशन बढ़ता है, शरीर को एनर्जी मिलती है. सेहत से जुड़ी कई तरह की समस्याओं से बचाव किया जा सकता है. प्राणायाम करने से तनाव कम होता है और शरीर में ऑक्सीजन का प्रवाह बेहतर करने में मदद मिलती है. इसलिए अपने शरीर की क्षमता और जरूरत के मुताबिक आप योगासन कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: महिलाओं की आंख का फड़कना शुभ होता है अशुभ? सामुद्रिक शास्त्र से जानिए ये किस बात का देता है संकेत
Baba Ramdev Tips: अगर आप भी रहना चाहते हैं स्वस्थ, तो रोज सुबह अपनाएं बाबा रामदेव की ये आसान वार्मअप एक्सरसाइज, दिखेंगे फिट
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,





.webp)



.webp)


