Tach – Flipkart पर शुरू हुई ‘Back to Campus’ सेल, इन चीजों पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट और जोरदार ऑफर

Last Updated:
फ्लिपकार्ट ने छात्रों के लिए ‘बैक टू कैंपस’ जून 2025 सेल शुय की है. इस सेल में छात्रों को कई प्रोडक्ट्स पर शानदार डील्स और डिस्काउंट मिलेंगे. जैसे कि लैपटॉप, स्मार्टफोन, टैबलेट, हेडफोन, और अन्य इलेक्ट्रॉनिक गै…और पढ़ें

हाइलाइट्स
- फ्लिपकार्ट ‘बैक टू कैंपस’ सेल 21-27 जून तक चलेगी.
- लैपटॉप, टैबलेट, स्मार्टवॉच पर खास ऑफर मिलेंगे.
- स्मार्ट ऑडियो और वियरेबल डिवाइसेस पर धांसू ऑफर.
नई दिल्ली. फ्लिपकार्ट पर ‘बैक टू कैंपस’ से शुरू हो गई है, जो एक सप्ताह तक चलेगी. ये सेल 21 जून से 27 जून तक चलेगी और इसमें छात्रों के लिए कई डील्स और खास प्रोडक्ट लॉन्च किए जा रहे हैं. इस साल, सेल में छात्रों की शैक्षणिक और जीवनशैली की जरूरतों को ध्यान में रखा गया है. छात्र, लैपटॉप, टैबलेट, स्मार्टवॉच, ऑडियो डिवाइस और गेमिंग एक्सेसरीज पर खास ऑफर पा सकते हैं. सेल में नए डिवाइस जैसे WHOOP 5.0 स्मार्ट बैंड, लेनोवो LOQ एसेंशियल लैपटॉप और मिवी के एआई-पावर्ड ईयरफोन्स भी पेश किए गए हैं. अगर आप उन लोगों में हैं जो परफॉर्मेंस, पोर्टेबिलिटी और किफायती कीमत की तलाश कर रहे हैं तो ये सेल एक अच्छा मौका है खुद को अपग्रेड करने का.
फ्लिपकार्ट ने प्रमुख टेक ब्रांड्स जैसे एसर, एचपी, आसुस, एप्पल और सैमसंग के साथ साझेदारी की है ताकि लैपटॉप, टैबलेट और एक्सेसरीज पर किफायती कीमतें पेश की जा सकें. कंप्यूटिंग सेगमेंट में लोकप्रिय आइटम्स में हाई परफॉर्मेंस वाली मशीनें शामिल हैं, जो ऑनलाइन क्लासेज लेने, परीक्षाएं देने या क्रिएटिव काम करने वाले छात्रों के लिए परफेक्ट हैं.
शॉपिंग एक्सपीरिएंस को बेहतर बनाने के लिए, फ्लिपकार्ट ने Gen-AI बेस्ड चैट सपोर्ट और वीडियो असिस्टेंस की व्यवस्था भी की है. इसकी मदद से स्टूडेंट्स रियल टाइम में सही निर्णय ले सकते हैं. खरीदार चुनिंदा आइटम्स पर सुपरकॉइन्स भी कमा और रिडीम कर सकते हैं.
इस सेल में स्मार्ट ऑडियो और वियरेबल डिवाइसेस पर भी धांसू ऑफर मिल रहा है. TWS ईयरबड्स, ब्लूटूथ स्पीकर्स और फिटनेस बैंड्स पर आकर्षक डील्स का लाभ उठा सकते हैं. कीबोर्ड्स, USB हब्स और प्रिंटर्स जैसी एक्सेसरीज पर 10% तक की छूट मिल रही है.
मई 2025 वर्जन सेल में सैमसंग और वनप्लस के प्रोडक्ट सबसे ज्यादा बिके थे. गेमिंग टैबलेट्स और पावर बैंक्स में भी लोगों की रुचि बढ़ी है. दिलचस्प बात ये है कि कुल खरीद का आधे से ज्यादा हिस्सा टियर-2 और टियर-3 शहरों से आया.
Source link









