Pakistan की सेना के 12 जवानों के उड़े चिथड़े, Baloch Army ने रिमोट बम से किया बड़ा धमाका; देखें Video
HighLights
बलूच लिबरेशन आर्मी का आईईडी से बड़ा हमला
हमला बलूचिस्तान के मच कुंड इलाके में हुआ।
पाकिस्तान दो मोर्चों पर संकट से जूझ रहा है।
एजेंसी, इस्लामाबाद। पाकिस्तान का समय सच में बहुत खराब चल रहा है। वह दो मोर्चों पर लड़ाई से जूझ रहा है। एक भारतीय सेना उसको सबक सिखा रही है, तो दूसरी तरफ बलूच लिबरेशन आर्मी उसकी नाक में दम किए हुए हैं।
जी हां, बलूच आर्मी ने रिमोट कंट्रोल के जरिए आईईडी से पाकिस्तान की सेना पर बड़ा हमला किया है। उसने पाकिस्तानी सैनिकों से भरी गाड़ी को बम से उड़ा दिया है, जिसमें 12 सैनिकों की मौके पर ही मौत हो गई।
पाकिस्तानी सैनिक बलूचिस्तान के बोलन जिले के मच कुंड इलाके में गश्त कर रहे थे। इस दौरान एक बड़ा धमाका हुआ और चारों तरफ 12 सैनिकों की लाशें बिछ गईं। हमला इतना खतरनाक था कि उनके शवों के चिथड़े उड़ गए।
यहां देखें वीडियो
Baloch Liberation Army’s Special Tactical Operations Squad (STOS) targeted a Pakistan Army vehicle in a remote controlled IED attack in Mach Kund Area of Bolan, while they were preparing military operation. 12 Pakistan Army soldiers neutralised by BLA. #IndiaPakistanWar#sialkoatpic.twitter.com/8FXsAG5Ha8
7 मई 2025 को शोरकंद क्षेत्र में पाकिस्तानी सैनिकों का काफिला गश्त कर रहा था। इस दौरान बीएलए का विशेष टैक्टिकल ऑपरेशंस स्क्वाड ने आईईडी से सैनिकों से भरी गाड़ी पर हमला कर दिया, जिससे एक तेज धमाका हुआ। पूरी गाड़ी नष्ट हो गई। उसमें बैठे सैनिकों के शव हवा में उड़ गए थे।
बलूचिस्तान में लंबे समय से चल रही है जंग
पाकिस्तानी सैनिकों पर बलूच आर्मी के हमले बड़ गए हैं। आपको बता दें कि बलूचिस्तान लंबे समय से अशांत चल रहा है। बलूचों पर पाकिस्तानी सैनिकों जुल्म किसी से छिपा नहीं है। अब इन्हीं जुल्मों का हिसाब बराबर करने के लिए उन्होंने हथियार उठा लिए हैं।
पाकिस्तानी सेना ने पिछले हफ्ते एक दावा किया था कि बलूचिस्तान प्रांत में 2 अलग-अलग जगहों पर उसने 10 बलूच आर्मी के जवानों को मार गिराया है।
पाकिस्तानी सेना पर लगातार हमले कर रही बलूच आर्मी
पाकिस्तानी सेना पर बलूच लिबरेशन आर्मी का हमला पिछले कुछ सालों में बहुत तेज हो गया है। इसका नुकसान पाकिस्तानी सैनिकों को अपनी जान गंवा कर उठाना पड़ रहा है। कुछ रिपोर्ट्स की मानें, तो पाकिस्तानी सैनिक बलूचिस्तान में जाने तक से घबराते हैं।
मार्च में ही बलूच लिबरेशन आर्मी के जवानों ने क्वेटा से पेशावर जा रही जाफर एक्सप्रेस का अपहरण कर लिया था, जिसमें 440 यात्री सवार थे। उनके इस हमले में कई दर्जनों पाकिस्तानी सैनिकों की मौत हो गई थी।
स्थानीय बलूच नेता लगातार पाकिस्तान की सरकार पर आरोप लगाते रहे हैं कि वह बलूचिस्तान की कीमती खनिज संपदा को अपने फायदे के लिए बेच रही है। इसका दोहन कर रही है। उसके बावजूद भी हमारे साथ भेदभाव किया जाता है।
Pakistan की सेना के 12 जवानों के उड़े चिथड़े, Baloch Army ने रिमोट बम से किया बड़ा धमाका; देखें Video
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use. Credit By :-This post was first published on https://jagran.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,