IPL 2026 से पहले SRH ने लिया बड़ा फैसला, 150 की स्पीड वाले खतरनाक गेंदबाज को बनाया नया बॉलिंग कोच

IPL 2026: आईपीएल 2025 के लिए सनराइजर्स हैदराबाद ने एक बड़ा फैसला लिया है. हैदराबाद ने वरुण आरोन को अपना नया गेंदबाजी कोच नियुक्त कर दिया है. वरुण आरोन SRH के स्टाफ में न्यूजीलैंड के जेम्स फ्रैंकलिन की जगह लेंगे, जो पिछले दो सीजन से SRH के बॉलिंग कोच की भूमिका निभा रहे हैं. SRH ने सोशल मीडिया के जरिए इस बात की जानकारी दी है. बता दें कि इन दिनों वरुण आरोन भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में कमेंट्री और बतौर विश्लेषक नजर आए हैं.

वरुण आरोन ने जनवरी में ही लिया था रिटायरमेंट

वरुण आरोन ने इसी साल जनवरी 2025 में क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से रिटायरमेंट लिया था. उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में झारखंड के एलिमिनेट होने के बाद क्रिकेट को अलविदा कहा था. 

वरुण आरोन का इंटरनेशनल करियर ज्यादा लंबा नहीं रहा है. उन्होंने भारत के लिए सिर्फ 9 टेस्ट मैच और 9 ही वनडे मैच खेले. हालांकि उनकी गेंदबाजी स्पीड कमाल की रही है. इंटरनेशनल क्रिकेट में वरुण ने सबसे तेज गेंद 152.5 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से फेंकी है. उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ साल 2014 में एक वनडे मैच में ये कारनामा किया था. वहीं डोमेस्टिक क्रिकेट में उन्होंने 153 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से गेंद फेंकी थी. 

यह भी पढ़ें:  IND vs ENG: ऋषभ पंत के आउट होते ही लॉर्ड्स में रचा गया एक और इतिहास, 2 दशक बाद दिखा ऐसा नजारा

यह भी पढ़ें:  हमेशा टीम इंडिया की कमी गिनाने वाला इंग्लिश दिग्गज भी हुआ सिराज का फैन, कहा-‘उसका टीम में होना बेहतरीन है’

 

IPL 2026 से पहले SRH ने लिया बड़ा फैसला, 150 की स्पीड वाले खतरनाक गेंदबाज को बनाया नया बॉलिंग कोच




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button