बर्लिन : जर्मन "चीनी फिल्म महोत्सव" शुरू
.webp)
बीजिंग, 29 मई (.)। स्थानीय समय के अनुसार, 28 मई की रात, 2025 जर्मन चीनी फिल्म महोत्सव जर्मनी की राजधानी बर्लिन में उद्घाटित हुआ, जिसने दोनों देशों के विभिन्न क्षेत्रों के 500 से अधिक अतिथियों और फिल्म प्रेमियों को आकर्षित किया।
मौजूदा फिल्म महोत्सव 28 मई से 3 जून तक चलेगा। इस दौरान, इधर के सालों में 11 उत्कृष्ट चीनी फिल्मों को प्रदर्शित किया जाएगा। उल्लेखनीय बात यह है कि महोत्सव ने विशेष रूप से एक चीनी सांस्कृतिक और पर्यटन छवि स्क्रीनिंग इकाई की स्थापना की, जिसमें चीन के पेइचिंग, शांगहाई, चच्यांग, आनहुई आदि स्थानों से पर्यटन प्रचार वीडियो दिखाए जाएंगे, जिससे दर्शकों को कैमरे के माध्यम से ऑनलाइन चीन की यात्रा करने का मौका मिलेगा।
चीन फिल्म प्रशासन के उप निदेशक लू ल्यांग ने उद्घाटन समारोह में भाषण देते हुए कहा कि फिल्में सांस्कृतिक आदान-प्रदान का संदेशवाहक और लोगों के दिलों को जोड़ने वाला पुल हैं। उन्हें विश्वास है कि इन फिल्मों के माध्यम से जर्मन दर्शक चीनी लोगों के दैनिक जीवन और चीन के सांस्कृतिक इतिहास को बेहतर ढंग से समझ सकते हैं।
उधर, जर्मनी स्थित चीनी दूतावास के मंत्री त्सेंग फ़ानहुआ ने अपने भाषण में जोर देकर कहा कि चीन-जर्मनी रणनीतिक साझेदारी सर्वांगीण है और मानविकी आदान-प्रदान इसका एक बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा है।
चीनी और जर्मन फिल्म उद्योगों के बीच आदान-प्रदान और सहयोग को मजबूत करने से एक-दूसरे से सीखने में मदद मिलेगी, और इसके साथ ही, चीन-जर्मनी और चीन-यूरोपीय संघ के फिल्म उद्योगों के बीच आपसी उपलब्धि, आपसी लाभ और उभय जीत की प्राप्ति को बढ़ावा मिलेगा।
वहीं, यूरोप में प्रकाशित चीनी भाषा के अखबार के अध्यक्ष चोंग छंग ने कहा कि सभी सभ्यताएं कहानी कहने से शुरू हुईं। फिल्में अभिव्यक्ति का एक ऐसा माध्यम हैं, जो भाषा से परे हैं और भावनाओं को जोड़ने वाला सेतु हैं। इस वर्ष के फिल्म महोत्सव की कृतियां न केवल संस्कृति का प्रदर्शन हैं, बल्कि आत्मा का आमंत्रण भी हैं।
चोंग छंगल ने आगे कहा कि ये फिल्में हमें यह एहसास कराती हैं कि चीन मानवीय स्पर्श से समृद्ध देश है और हम लेंस के माध्यम से इसकी गर्मजोशी का अनुभव करते हैं। चीन सांस्कृतिक अर्थों से समृद्ध देश है, और हम कहानियों के माध्यम से इसकी गहराई को समझते हैं। चीन एक ऐसा देश भी है, जो हमेशा अपना दिमाग खोलता है, और हम आदान-प्रदान के माध्यम से इसके खुलेपन को जानते हैं। गर्मजोशी संचार को अधिक ईमानदार बनाती है, गहराई समझ को अधिक त्रि-आयामी बनाती है, खुलापन सहयोग को अधिक दीर्घकालिक बनाता है। यही चीन फिल्म महोत्सव के आयोजन का महत्व है।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
–.
एबीएम/
डिस्क्लेमरः यह . न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ हमारा चैनल टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
बर्लिन : जर्मन "चीनी फिल्म महोत्सव" शुरू
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,





.webp)


.webp)
.webp)

