Tach – Pixel फोन के Take a Message फीचर से प्राइवेसी खतरा, सतर्क रहें

अगर आप गूगल पिक्सल स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद अहम है. हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट के मुताबिक, Pixel फोन में मौजूद फोन बाय गूगल ऐप का स्मार्ट कॉलिंग फीचर ‘Take a Message’ यूज़र्स की प्राइवेसी के लिए खतरा बन सकता है. टेक वेबसाइट 9To5गूगल की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस फीचर की वजह से कॉल करने वाले व्यक्ति तक यूज़र का बैकग्राउंड ऑडियो पहुंच सकता है.

दरअसल, ‘Take a Message’ एक AI-बेस्ड फीचर है, जो मिस्ड या रिजेक्ट की गई कॉल्स को अपने आप अटेंड कर लेता है और कॉलर से मैसेज रिकॉर्ड करता है. यह फीचर लाइव ट्रांसक्रिप्शन भी दिखाता है, जिससे यूज़र बिना कॉल उठाए सामने वाले की बात पढ़ सकता है. लेकिन अब रिपोर्ट्स में सामने आया है कि कुछ मामलों में यह फीचर ठीक से काम नहीं कर रहा.

क्या है पूरा मामला?
रिपोर्ट के मुताबिक, कई Pixel यूज़र्स ने बताया कि कॉल रिजेक्ट करने के बाद भी उनके फोन का माइक्रोफोन एक्टिव रह जाता है. ऐसे में कॉलर को आसपास की आवाज़ें सुनाई दे सकती हैं. कुछ यूज़र्स ने यह भी नोटिस किया कि कॉल खत्म होने के बाद भी स्क्रीन पर ग्रीन माइक्रोफोन इंडिकेटर दिखाई देता है, जो यह संकेत देता है कि माइक चालू है.

हालांकि यह समस्या सभी यूज़र्स में देखने को नहीं मिली है, लेकिन इसे गंभीर प्राइवेसी इश्यू माना जा रहा है. इसी वजह से गूगल ने इस मामले पर ध्यान दिया है और रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी इसकी जांच कर रही है.

किन Pixel फोन्स पर असर?
फिलहाल ये साफ नहीं है कि यह बग सिर्फ किसी एक मॉडल तक सीमित है या नहीं. रिपोर्ट्स में पुराने और नए दोनों Pixel डिवाइसेज़ के यूज़र्स ने इस समस्या का ज़िक्र किया है. यानी संभावना है कि यह बग कई Pixel मॉडल्स को प्रभावित कर सकता है.

यूज़र्स को क्या करना चाहिए?
जब तक गूगल इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं निकाल लेता, तब तक विशेषज्ञों की सलाह है कि Pixel यूज़र्स ‘Take a Message’ फीचर को बंद कर दें.

  1. इसके लिए Phone ऐप खोलें, ऊपर दाईं ओर तीन डॉट्स पर टैप करें.
  2. फिर Settings > Call Assist > Take a Message में जाकर इसे ऑफ कर दें.

फिलहाल Pixel यूज़र्स को सतर्क रहने और ऐप अपडेट्स पर नज़र बनाए रखने की सलाह दी जा रही है. उम्मीद है कि गूगल जल्द ही इस बग को ठीक करने के लिए अपडेट जारी करेगा.

[ad_2]
Source link

Back to top button