Bhai Dooj and Chitragupta Puja: 23 अक्टूबर को मनाए जाएंगे दो पवित्र पर्व, जानिए शुभ मुहूर्त और महत्व

इस साल 2025 में कार्तिक शुक्ल पक्ष द्वितीया तिथि पर दो शुभ पर्वों का संगम हो रहा है- भाई दूज और चित्रगुप्त पूजा. यह तिथि गुरुवार, 23 अक्टूबर 2025 को पड़ रही है. घर-घर में पूजा की तैयारी जोरों पर है और वातावरण में भक्ति, प्रेम और उल्लास का माहौल है. दिवाली के दो दिन बाद मनाए जाने वाले इन दोनों त्योहारों का विशेष धार्मिक महत्व है. इस बार द्वितीया तिथि 22 अक्टूबर की रात 8:17 बजे शुरू होकर 23 अक्टूबर की रात 10:47 बजे तक रहेगी. इसलिए उदया तिथि के अनुसार भाई दूज और चित्रगुप्त पूजा दोनों 23 अक्टूबर को ही मनाए जाएंगे.

भाई दूज का महत्व और शुभ मुहूर्त

भाई दूज का पर्व भाई-बहन के स्नेह और सुरक्षा का प्रतीक है. इस दिन बहनें अपने भाई के माथे पर तिलक लगाकर उसकी लंबी आयु की कामना करती हैं, वहीं भाई बहन की सुरक्षा का वचन देते हैं. पौराणिक मान्यता के अनुसार, इसी दिन यमराज अपनी बहन यमुना के घर गए थे, जहां उन्होंने यमुना के आतिथ्य से प्रसन्न होकर आशीर्वाद दिया कि जो भाई इस दिन अपनी बहन के हाथों भोजन करेगा, उसे अकाल मृत्यु का भय नहीं रहेगा. इसलिए इस दिन को ‘यम द्वितीया’ भी कहा जाता है.

भाई दूज का शुभ मुहूर्त दोपहर 12:05 बजे से 2:54 बजे तक रहेगा. इसमें 12:05 से 1:30 बजे तक शुभ चौघड़िया और 1:30 से 2:54 बजे तक अमृत चौघड़िया सबसे उत्तम समय माना गया है.

चित्रगुप्त पूजा का धार्मिक महत्व

बता दें कि चित्रगुप्त पूजा विशेष रूप से कायस्थ समाज के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण पर्व है. इस दिन भगवान चित्रगुप्त की आराधना की जाती है, जो मानव के कर्मों का लेखा-जोखा रखने वाले देवता माने जाते हैं. पूजन में कलम-दवात, खाता-बही और स्याही का विशेष रूप से उपयोग होता है. यह पूजा हमें अपने कर्मों में सत्य, निष्ठा और ईमानदारी बनाए रखने की प्रेरणा देती है.

चित्रगुप्त पूजा का शुभ मुहूर्त दोपहर 1:13 बजे से 3:28 बजे तक रहेगा. इस दौरान श्रद्धालु भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना कर अपने सद्कर्मों के लिए आशीर्वाद मांगेंगे.

यह भी पढ़ें- Govardhan Puja 2025: गोवर्धन पूजा के बाद गोबर का क्या करें? जानिए इसका धार्मिक और पर्यावरणीय महत्व

यह भी पढ़ें- Chhath Puja 2025: इस साल कब है छठ पूजा, जानिए नहाय-खाय से लेकर सूर्योदय अर्घ्य की सही तारीख और शुभ मुहूर्त

Bhai Dooj and Chitragupta Puja: 23 अक्टूबर को मनाए जाएंगे दो पवित्र पर्व, जानिए शुभ मुहूर्त और महत्व




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button