भास्कर अपडेट्स:वनतारा मामला- SIT ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपी रिपोर्ट, 15 सितंबर को सुनवाई- INA NEWS

रिलायंस इंडस्ट्रीज के एमडी मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी के वनतारा वाइल्डलाइफ रेस्क्यू सेंटर की जांच कर रही एसआईटी ने सीलबंद रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट को सौंप दी है। एसआईटी ने जांच में राज्यों के वन विभाग समेत कई एजेंसियों की मदद ली। गुजरात के जामनगर स्थित वनतारा में तीन दिन रहकर भी पड़ताल की। पैन ड्राइव में डिजिटल डेटा भी सौंपा गया है। सुप्रीम कोर्ट ने 25 अगस्त को गुजरात के जामनगर में वनतारा वाइल्डलाइफ रेस्क्यू एंड रिहैबिलिटेशन सेंटर की जांच के लिए 4 सदस्यीय स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) गठित की थी। अब इस पर 15 सितंबर को सुनवाई होगी। सुप्रीम कोर्ट ने यह आदेश 2 पब्लिक इंटरेस्ट पिटीशन (PIL) पर दिया था। एक वकील सीआर जया सुकीन और दूसरी याचिका देव शर्मा ने जुलाई में कोल्हापुर के मंदिर से हाथी ‘माधुरी’ को वनतारा में ले जाने के विवाद के बाद दायर की थी। हथिनी को कई लोग महादेवी भी बुलाते हैं।

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button