भास्कर अपडेट्स:आंध्र प्रदेश के गुंटूर में गांजा सप्लाई मामले में 14 गिरफ्तार- INA NEWS

आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले में गांजा सप्लाई से जुड़े एक मामले में पुलिस ने 14 लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई नॉर्थ सब-डिविजन के तहत पेडाकाकानी थाना क्षेत्र में की गई। गुंटूर के पुलिस अधीक्षक (SP) वकुल जिंदल ने बताया कि आरोपी अराकू से सड़क मार्ग के जरिए गांजा की सप्लाई कर रहे थे। उनके पास से 4 किलो 800 ग्राम गांजा जब्त किया गया है। एसपी ने बताया कि जिले में ‘संकल्पम’ कार्यक्रम के तहत पिछले तीन महीनों से गांजा और अन्य नशीले पदार्थों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत ड्रग तस्करी पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। आज की अन्य बड़ी खबरें… असम के मोरीगांव में 5.1 तीव्रता का भूकंप, चीन और बांग्लादेश तक महसूस हुए झटके असम के मध्य हिस्से में सोमवार सुबह 5.1 तीव्रता का भूकंप आया। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप सुबह 4:17 बजे मोरीगांव जिले में ब्रह्मपुत्र नदी के दक्षिणी तट पर दर्ज किया गया।फिलहाल किसी के घायल होने या संपत्ति को नुकसान की कोई सूचना नहीं है। भूकंप का केंद्र जमीन से 50 किलोमीटर की गहराई पर था। झटके गुवाहाटी समेत कामरूप मेट्रोपॉलिटन, नगांव, ईस्ट और वेस्ट कार्बी आंगलॉन्ग, होजाई, दीमा हसाओ, गोलाघाट, जोरहाट, शिवसागर, चराइदेव, कछार, करीमगंज, हैलाकांडी, धुबरी, साउथ सलमारा-मानकाचर और गोलपाड़ा जिलों में महसूस किए गए। ब्रह्मपुत्र के उत्तरी तट पर स्थित दर्रांग, तामुलपुर, सोनितपुर, कामरूप, बिश्वनाथ, उदालगुरी, नलबाड़ी, बाजाली, बारपेटा, बक्सा, चिरांग, कोकराझार, बोंगाईगांव और लखीमपुर में भी कंपन महसूस हुआ। भूकंप के झटके अरुणाचल प्रदेश के कुछ इलाकों, पूरे मेघालय और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा व पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों तक महसूस किए गए। रिपोर्ट के अनुसार, भूटान के मध्य-पूर्वी हिस्सों, चीन और बांग्लादेश के कुछ क्षेत्रों में भी धरती हिली। झटकों के कारण कई लोग नींद से जागकर घरों से बाहर खुले स्थानों में निकल आए। पूर्वोत्तर भारत भूकंपीय रूप से संवेदनशील क्षेत्र में आता है, इसलिए यहां भूकंप की घटनाएं होती रहती हैं। बेंगलुरु के जेजेआर नगर में धार्मिक जुलूस पर पथराव, हालात तनावपूर्ण कर्नाटक के बेंगलुरु के जगजीवन राम नगर में रविवार को ओम शक्ति मंदिर से निकाले जा रहे धार्मिक जुलूस पर पथराव हुआ। इस घटना से इलाके में तनाव फैल गया। पुलिस ने बताया कि रथ पर पत्थर फेंके जाने की शिकायत मिली। आरोप दूसरे समुदाय पर लगाया गया है। घटना में एक बच्चे और एक युवती सिर में चोट लगी है। FIR दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। इलाके में सुरक्षा बढ़ाई गई है। फिलहाल हालात काबू में हैं। वहीं, लोगों का कहना है कि पथराव की घटना पहले भी हो चुकी है। जम्मू-कश्मीर में ड्यूटी के दौरान सेना के जवान की हार्ट अटैक से मौत जम्मू-कश्मीर के अनंतानाग जिले में सेना के जवान की हार्ट अटैक से मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना रविवार को सेना के कैंप में हुई। मृतक की पहचान नायक परगत सिंह के रूप में हुई है। वह 19 राष्ट्रीय राइफल्स के लारकीपोरा कैंप में तैनात थे। नायक परगत सिंह पंजाब के अमृतसर के रहने वाले थे। साल 2015 में भारतीय सेना में भर्ती हुए थे। बैंक यूनियनों ने 27 जनवरी को हड़ताल की चेतावनी दी, हफ्ते में 5 दिन वर्किंग डे की मांग बैंक कर्मचारियों की यूनियन यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) ने 27 जनवरी 2026 को पूरे देश में हड़ताल का ऐलान किया है। यह हड़ताल 5 दिन की बैंकिंग हफ्ते को लागू करने की मांग पर हो रही है। यदि हड़ताल हुई तो 25, 26 और 27 जनवरी को लगातार तीन दिन सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों पर बड़ा असर पड़ेगा, क्योंकि 25 और 26 को गणतंत्र दिवस की छुट्टियां हैं। यूएफबीयू का कहना है कि सरकार उनकी सही मांग पर ध्यान नहीं दे रही। उन्होंने कहा कि सोमवार से शुक्रवार 40 मिनट अतिरिक्त काम करने को तैयार हैं, इससे कोई घंटे कम नहीं होंगे।
Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |



