भास्कर अपडेट्स:एअर इंडिया की उड़ानें लेट उड़ीं, कई एयरपोर्ट्स पर चेक-इन सिस्टम एक घंटे बंद रहा- INA NEWS

देश के कई एयरपोर्ट्स पर बुधवार को एअर इंडिया की उड़ानें देर से उड़ीं। इसकी वजह एक तकनीकी खराबी थी, जिसके कारण चेक-इन सिस्टम करीब एक घंटे तक बंद रहा। दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 और 3 पर यह दिक्कत दोपहर 3:40 से 4:50 बजे तक रही। एअर इंडिया ने कहा कि अब सिस्टम ठीक हो गया है, लेकिन कुछ उड़ानों में देरी रह सकती है। एयरलाइन ने यात्रियों से अपील की कि वे निकलने से पहले वेबसाइट पर अपनी उड़ान की जानकारी देख लें। दिल्ली एयरपोर्ट ने बताया कि अब सभी उड़ानें सामान्य रूप से चल रही हैं।

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button