भास्कर अपडेट्स:एअर इंडिया का प्लेन कोलकाता लौटा; एक पैसेंजर की मेडिकल इमरजेंसी के चलते उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद लैंडिंग- INA NEWS

वैंकूवर-कोलकाता-दिल्ली सेक्टर पर उड़ान भरने वाला एअर इंडिया का एक प्लेन गुरुवार को उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद मेडिकल इमरजेंसी के कारण कोलकाता लौट आया। 162 यात्रियों और चालक दल के साथ वैंकूवर से उड़ान भरने वाला एआई 186 विमान अपने रूटीन टेक्निकल स्टॉपेज के लिए कोलकाता में उतरा था और बाद में दिल्ली के लिए रवाना हुआ। एक अधिकारी ने बताया कि 25 मिनट तक हवा में रहने के बाद विमान को वापस लौटना पड़ा और एहतियातन उतरना पड़ा, क्योंकि एक यात्री बीमार हो गया। बीमार यात्री को विमान से उतारने के बाद विमान रात 8.30 बजे फिर से कोलकाता से दिल्ली के लिए रवाना हुआ। आज की अन्य बड़ी खबरें… 173 और भारतीय ईरान से लौटे, अब तक 4415 नागरिकों को सुरक्षित निकाला अर्मेनिया के येरेवन से एक विशेष इवैक्यूएशन प्लेन गुरुवार रात 10.30 बजे दिल्ली पहुंचा। इसमें ईरान से 173 भारतीय नागरिकों को स्वदेश लाया गया। ऑपरेशन सिंधु के तहत अब तक 3 भारतीय वायुसेना के विमानों समेत 19 विशेष इवैक्यूएशन प्लेन के जरिए कुल 4415 भारतीय नागरिकों (ईरान से 3597 और इजरायल से 818) को निकाला जा चुका है। इनमें 14 OCI कार्ड होल्डर, 9 नेपाली, 4 श्रीलंकाई नागरिक और एक भारतीय की ईरानी पत्नी भारत लाई गई।

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button