भास्कर अपडेट्स:दिल्ली के बवाना में फैक्ट्री में धमाका; 1 मजदूर की मौत, 1 घायल- INA NEWS

दिल्ली के बवाना औद्योगिक क्षेत्र में शनिवार को एक फैक्ट्री धमाके की वजह से एक मजदूर की मौत हो गई और अन्य मजदूर घायल हो गया। धमाका फैक्ट्री नंबर B-86, सेक्टर-1, डीएसआईआईडीसी में हुआ। पुलिस ने बताया कि हादसा सिलेंडर या कंप्रेसर फटने से हुआ। आग बुझाने के लिए पांच दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। मृतक नजीम बिजनौर (उत्तर प्रदेश) का निवासी था और फैक्ट्री उसके पिता निजामुद्दीन की थी। पुलिस ने बताया कि मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई शुरू की गई है।

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button