भास्कर अपडेट्स:दिल्ली के यमुना विहार में पिज्जा आउटलेट में एसी के कंप्रेसर में ब्लास्ट, 5 लोग घायल- INA NEWS

दिल्ली के यमुना विहार में पिज्जा हट आउटलेट के ग्राउंड फ्लोर पर एसी कंप्रेसर में ब्लास्ट हो गया। दिल्ली फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने आग बुझाई। हादसे में 5 लोग घायल हुए हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दिल्ली पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। आज की अन्य बड़ी खबरें… वरिष्ठ पत्रकार और द टेलीग्राफ के संपादक संकर्षण ठाकुर का निधन वरिष्ठ पत्रकार संकर्षण ठाकुर का सोमवार को गुरुग्राम के एक अस्पताल में निधन हो गया। वे 63 वर्ष के थे। ठाकुर द टेलीग्राफ के संपादक थे। उनके परिवार में पत्नी सोना, बेटी जहान और बेटा आयुष्मान हैं। ठाकुर ने द इंडियन एक्सप्रेस, तहलका में भी काम किया। उनकी लेखनी बिहार और भारतीय राजनीति पर केंद्रित थी। ठाकुर को 2001 में प्रेम भाटिया अवॉर्ड और 2003 में अप्पन मेनन फेलोशिप से सम्मानित किया गया था।

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button