भास्कर अपडेट्स:तमिलनाडु के जक्कामपेट्टई में बस पलटी, 30 घायल; अस्पताल में भर्ती- INA NEWS

तमिलनाडु के जक्कामपेट्टई में मंगलवार रात एक बस पलट गई। घटना में 30 यात्री घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचे और घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मथुरा में पटरी से उतरे मालगाड़ी के 13 डब्बे, दिल्ली-आगरा के बीच ट्रेनों रुकी रहीं मथुरा में मंगलवार शाम अजहई और वृंदावन रोड स्टेशन के बीच मालगाड़ी की 13 बोगियां पटरी से उतर गईं। जिससे आगरा और दिल्ली के बीच ट्रेन संचालन काफी देर तक रुका रहा। कोयले से लदी बोगियां पटरियों पर बिखर गईं, जिससे ट्रैक को नुकसान पहुंचा। हादसे में किसी की जान नहीं गई। मथुरा के सर्कल ऑफिसर संदीप कुमार सिंह ने बताया कि दुर्घटना के कारण 4 ट्रैकों को नुकसान हुआ है। हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं। आज की अन्य बड़ी खबरें त्योहारों के लिए देशभर में चल रही 12000 स्पेशल ट्रेनें, 900 से ज्यादा नए सीसीटीवी कैमरे लगे ईस्ट कोस्ट रेलवे के जनरल मैनेजर परमेश्वर फंकवाल ने बताया कि रेल मंत्री के निर्देश पर देशभर में 12,000 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। इन ट्रेनों को खास तौर से दिवाली और छठ पूजा की वजह से चलाया जा रहा है। इसमें ईस्ट कोस्ट रेलवे की ओर से 367 स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं, अब तक 76 ट्रेनें शुरू हो चुकी हैं। इसके साथ ही आरपीएफ और अन्य अधिकारी सभी स्टेशनों पर तैनात हैं। स्थिति की निगरानी के लिए 900 से अधिक नए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |


