भास्कर अपडेट्स:UPSC परीक्षाओं में फेस ऑथेंटिकेशन जरूरी, NDA-CDS एग्जाम में पायलट टेस्टिंग, सिस्टम ने 8 से 10 सेकंड में चेहरा वैरिफाइ किया- INA NEWS

यूपीएससी की सभी भर्ती परीक्षाओं में अब उम्मीदवारों का फेस ऑथेंटिकेशन होगा। परीक्षा केंद्र पर चेहरे को कैमरे से स्कैन कर आवेदन फॉर्म की फोटो से एआई तकनीक से मिलान किया जाएगा। पहचान मिलते ही प्रवेश मिलेगा। एनडीए और सीडीएस परीक्षाओं में पायलट सफल रहा, जहां 8 से 10 सेकंड में सत्यापन हुआ। आज की बाकी बड़ी खबरें… मणिपुर में बम हमले के बाद पेट्रोल पंप बंद मणिपुर की इंफाल वैली और आसपास के क्षेत्रों में ईंधन का संकट खड़ा हो गया है। सभी पेट्रोल पंप संचालक शनिवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। मणिपुर पेट्रोलियम डीलर्स फ्रेटरनिटी ने पेट्रोल पंपों पर हमलों, बम विस्फोटों और वसूली के विरोध में यह हड़ताल शुरू की है।
Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |



