भास्कर अपडेट्स:भ्रामक विज्ञापन पर IAS कोचिंग संस्थानों पर जुर्माना, स्टूडेंट्स का नाम और फोटो बिना परमिशन इस्तेमाल किए थे- INA NEWS

केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण ने भ्रामक विज्ञापन और उपभोक्ता अधिकारों के उल्लंघन के लिए 2 कोचिंग संस्थानों ‘आईएएस दीक्षांत’ और ‘आईएएस अभिमन्यु’ पर 8-8 लाख रु. जुर्माना लगाया है। मिनी शुक्ला (एआईआर 96, सीएसई 2021) और नताशा गोयल (एआईआर 175, सीएसई 2022) ने शिकायत की थी कि उनके नाम और फोटो का बिना अनुमति इस्तेमाल कर उनके परिणामों का गलत तरीके से श्रेय लिया गया। आज की बाकी बड़ी खबरें… सिंगापुर से दिवंगत सिंगर जुबीन गर्ग पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिली असम के लोकप्रिय गायक जुबीन गर्ग की मौत के मामले में एसआईटी 17 दिसंबर तक कोर्ट में चार्जशीट दाखिल करेगी। सीएम ने बताया कि सिंगापुर सरकार ने जुबीन गर्ग की मौत से जुड़ी अंतिम पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, समुद्र से जुड़ी पूरी जानकारी और टॉक्सिकोलॉजी रिपोर्ट असम सरकार को भेज दी है।

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button