भास्कर अपडेट्स:कर्नाटक सरकार कुत्ता काटने से मरने वालों के परिवार को ₹5 लाख देगी, चोट-निशान पर ₹5 हजार मुआवजा- INA NEWS

कर्नाटक सरकार ने बुधवार को कुत्तों के काटने से मरने वालों के परिजनों को 5 लाख रुपए का मुआवजा देने की घोषणा की है। कुत्ता काटने से स्किन पर चोट, काले रंग के गहरे निशान या कई बार काटने के हमले के पर 5,000 रुपए मुआवजा मिलेगा। इसमें इलाज के लिए पीड़ित को 3,500 रुपए और सुवर्णा आरोग्य सुरक्षा ट्रस्ट को 1500 रुपए का भुगतान किया जाएगा। आज की अन्य बड़ी खबरें… सपा विधायक सुधाकर सिंह का निधन,लखनऊ के मेदांता में अंतिम सांस ली उत्तरप्रदेश के मऊ जिले की घोसी विधानसभा से समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक सुधाकर सिंह का निधन हो गया है। वे 67 साल के थे। 17 नवंबर को दिल्ली में मुख्तार अंसारी के छोटे बेट उमर अंसारी के रिसेप्शन से लौटने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। इसके बाद उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गुरुवार सुबह उन्होंने अस्पताल में अंतिम सांस ली। दिल्ली पुलिस ने कोलकाता से सीरियल किलर को गिरफ्तार किया, यूपी में उस पर 30 से ज्यादा मुकदमे दर्ज दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बुधवार को कोलकाता से एक सीरियल किलर को गिरफ्तार किया। आरोपी का नाम सोहराब है। उस पर उत्तर प्रदेश में 30 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। उसने 2005 में लखनऊ में तीन हत्याओं को अंजाम दिया था। उसके बाद जेल में था। दिल्ली पुलिस ने बताया कि इस साल अप्रैल में पैरोल पर जेल से बाहर आने के बाद सोहराब फरार हो गया था। वह कोलकाता में अपनी पहचान बदलकर रह रहा था।। अब पुलिस उसे दिल्ली लेकर आ रही है। इसके बाद उससे पूछताछ की जाएगी।

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button