भास्कर अपडेट्स:जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में देर रात भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.2 पर रही तीव्रता- INA NEWS

रविवार सुबह जम्मू-कश्मीर के पहाड़ी डोडा जिले में 4.2 मैग्नीट्यूड का भूकंप आया। अधिकारियों ने बताया कि कहीं से किसी नुकसान की कोई खबर नहीं है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि भूकंप का झटका सुबह 01:25 बजे महसूस किया गया। अधिकारी ने बताया कि भूकंप का केंद्र धरती की सतह से पांच किलोमीटर नीचे था। आज की अन्य बड़ी खबरें… दिल्ली हाईकोर्ट 9 मार्च को आबकारी नीति मामले में CBI की याचिका पर करेगा सुनवाई दिल्ली आबकारी नीति मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट 9 मार्च को सुनवाई करेगा। एजेंसी ने राउज एवेन्यू के फैसले को चुनौती दी है, जिसमें कोर्ट ने केजरीवाल-सिसोदिया समेत सभी 23 लोगों को आरोपमुक्त किया है। 27 फरवरी को सभी को बरी किया गया था। मामले की सुनवाई जस्टिस जस्टिस स्वर्ण कांत शर्मा की बेंच करेगी।

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button