भास्कर अपडेट्स:तेलंगाना के रंगारेड्डी में बस और ट्रक के बीच टक्कर, कई यात्री घायल- INA NEWS

तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में एक आरटीसी बस और लॉरी ट्रक के बीच टक्कर हो गई। हादसे में कई यात्री घायल हुए हैं। पुलिस के अनुसार, बस तंदूर से हैदराबाद जा रही थी। बस में 70 से अधिक यात्री सवार थे। इनमें अधिकांश लोग कॉलेज के छात्र थे, जो रविवार को घर पर छुट्टी मनाने के बाद हैदराबाद में अपने कॉलेजों में लौट रहे थे। रंगारेड्डी में चेवेल्ला पुलिस स्टेशन क्षेत्र में खानपुर गेट के पास गिट्टी से लदे एक लॉरी ने तेज रफ्तार के कारण कंट्रोल खो दिया और बस को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और लॉरी पर लदा सारा गिट्टी बस के अंदर यात्रियों के ऊपर गिर गया। बस में बैठे कई लोग गिट्टी के नीचे दब गए।

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button