भास्कर अपडेट्स:नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी आज जम्मू स्पेशल NIA कोर्ट में पहलगाम आतंकी हमले के मामले में चार्जशीट पेश करेगी- INA NEWS

नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) सोमवार को पहलगाम आतंकी हमले के मामले में चार्जशीट दाखिल करेगी। जिसमें पाकिस्तानी आतंकवादियों ने 26 लोगों, जिनमें ज्यादातर टूरिस्ट थे, उन्हें मार दिया था। NIA की जांच में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में तीन आतंकवादियों का हाथ सामने आया था। NIA ने तीन आतंकवादियों को पनाह देने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया था। दोनों ने आतंकवादियों को खाना, रहने की जगह और लॉजिस्टिकल सहायता प्रदान की थी। गिरफ्तार किए गए दोनों बटकोट के परवेज अहमद जोथर और पहलगाम के बशीर अहमद जोथर ने तीनों हमलावरों की पहचान पाकिस्तानी नागरिकों के रूप में बताई, जो प्रतिबंधित संगठन लश्कर से जुड़े थे। 28 जुलाई को श्रीनगर के बाहरी इलाके में ऑपरेशन महादेव कोड-नाम वाले मुठभेड़ में मारे गए तीन LeT आतंकवादी हमले के बाद से दाचीगाम-हरवान जंगल बेल्ट में छिपे हुए थे।
आज की बाकी बड़ी खबरें… गोवा नाइटक्लब अग्निकांड: जमीन के असली मालिक और सरपंच से पूछताछ गोवा के अर्पोरा स्थित नाइटक्लब में 6 दिसंबर को हुए भीषण अग्निकांड को लेकर जांच और कार्रवाई तेज हो गई है। इस मामले में गठित मजिस्ट्रियल जांच समिति ने जमीन के मूल मालिक प्रदीप घाड़ी आमोनकर और अर्पोरा-नागोआ पंचायत के सरपंच रोशन रेडकर से लंबी पूछताछ की है। जिला मजिस्ट्रेट अंकित यादव की अध्यक्षता वाली समिति ने आमोनकर से करीब 7 घंटे तक सवाल-जवाब किए। उनके वकील ने बताया कि जांच काफी गहन रही और समिति यह जानना चाहती थी कि यह हादसा आखिर क्यों हुआ? सरपंच रोशन रेडकर ने भी समिति के समक्ष अपना बयान दर्ज कराया। उन्होंने कहा कि उन्होंने जांच समिति को सारी जानकारी दी है। रेडकर इस मामले में पहले ही अग्रिम जमानत ले चुके हैं। मासूम से दुष्कर्म के आरोपी की दया याचिका खारिज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दो साल बच्ची से दुष्कर्म, हत्या के दोषी की दया याचिका 6 नवंबर को खारिज कर दी है। महाराष्ट्र के रवि घुमारे ने साल 2012 में वारदात को अंजाम दिया था। राष्ट्रपति बनने के बाद यह तीसरी दया याचिका है, जिसे उन्होंने खारिज किया है। सुप्रीम कोर्ट ने 3 अक्टूबर 2019 को उसकी सजा बरकरार र हुए रखी।

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button