भास्कर अपडेट्स:दिल्ली में कैफे के अंदर युवक की गोली मारकर हत्या, एक सिर में, दो सीने में लगीं- INA NEWS

दिल्ली के मौजपुर इलाके में शुक्रवार रात एक कैफे के अंदर हुई फायरिंग में 24 साल के युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान फैजान उर्फ फज्जी (24) के रूप में हुई है, जो वेलकम इलाके का रहने वाला था। पुलिस के मुताबिक, घटना की सूचना रात 11:28 बजे वेलकम थाना पुलिस को मिली। पुलिस ने BNS की धारा 103(1) और आर्म्स एक्ट की धारा 25/27 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए टीमें बनाई गई हैं। मृतक के भाई सलमान ने आरोप लगाया कि फैजान को तीन गोलियां मारी गईं। उनके अनुसार, एक गोली सिर में लगी और आर-पार निकल गई, जबकि दो गोलियां सीने में लगी थीं। उन्होंने यह भी दावा किया कि फैजान के हाथों पर कट के निशान थे, जिससे लगता है कि उसने हमलावरों का विरोध किया। परिवार का कहना है कि फैजान ने कुछ समय पहले कर्ज लिया था। रकम न चुका पाने को लेकर एक पिता और बेटे से विवाद चल रहा था। इस मामले में भजनपुरा थाने में पहले भी शिकायत दी गई थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। आज की अन्य बड़ी खबरें… कर्नाटक के बेल्लारी में BJP विधायक के मॉडल हाउस में आग, 3 करोड़ में बना था कर्नाटक के बेल्लारी में BJP विधायक जी. जनार्दन रेड्डी के मॉडल हाउस में आग लगने की घटना सामने आई है। यह घटना सोमवार शाम G स्क्वेयर लेआउट में हुई। आग से मॉडल हाउस को भारी नुकसान पहुंचा है। BJP विधायक जी. जनार्दन रेड्डी के भाई और पूर्व विधायक सोमशेखर रेड्डी ने आरोप लगाया है कि यह आग कांग्रेस विधायक नारा भारत रेड्डी के समर्थकों ने जानबूझकर लगाई। उनका दावा है कि हमलावरों ने मॉडल हाउस पर पेट्रोल और डीजल डालकर आग लगाई। सोमशेखर रेड्डी ने कहा कि यह मॉडल हाउस हमारी मां के नाम पर बनाया गया था। भारत रेड्डी के समर्थकों ने पेट्रोल और डीजल डालकर इसमें आग लगा दी। पूरी इमारत जल गई है। इस संपत्ति की कीमत करीब 2 से 3 करोड़ रुपए है। घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। BJP कार्यकर्ताओं ने बल्लारी के रॉयल सर्कल इलाके में प्रदर्शन किया और आगजनी के आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की।
Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |






