भास्कर अपडेट्स:दिल्ली: साकेत कोर्ट की हवालात में कैदी की दो कैदियों ने की हत्या- INA NEWS

साउथ दिल्ली की साकेत कोर्ट की हवालात में गुरुवार को आपसी रंजिश के चलते एक अंडर ट्रायल कैदी की गला दबाकर हत्या कर दी गई। हत्या के आरोप में दो अन्य अंडर ट्रायल कैदियों को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी गई है। डीसीपी अंकित चौहान ने बताया कि घटना 5 जून को साकेत कोर्ट की हवालात में हुई। मृतक कैदी अमन (24) गोविंदपुरी का निवासी था। उसे हत्या के एक मामले में कोर्ट में पेशी के लिए हवालात में लाया गया था। अमन और उसके साथी विजय ने 2017 में गांधी नामक व्यक्ति की उसकी दुकान में हत्या कर दी थी। घटना के समय हवालात में कई अंडर ट्रायल कैदी मौजूद थे। इसी दौरान जितेंद्र उर्फ जिट्टे और जयदेव उर्फ बच्चा ने अमन पर हमला कर दिया। उन्होंने पैरों से उसका गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button