भास्कर अपडेट्स:गुजरात ATS ने बेंगलुरु से अल कायदा से जुड़ी महिला को पकड़ा, तीन आतंकी पहले ही गिरफ्तार- INA NEWS

गुजरात ATS ने बेंगलुरु से 30 साल की एक महिला, समा परवीन को गिरफ्तार किया है। वह अल कायदा से जुड़ी हुई है। गुजरात ATS के DIG सुनील जोशी ने बताया कि इससे पहले तीन आतंकियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। आज की और बड़ी खबर भी पढ़ें… जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में ITBP की बस सिंध नदी में गिरी जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में ITBP (इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस) के जवानों को ले जा रही एक बस सिंध नदी में गिर गई। हादसा कुल्लन इलाके में तेज बारिश के दौरान हुआ। अधिकारियों ने बताया कि बस में सवार जवानों की तलाश के लिए राहत और बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है, लेकिन अब तक किसी का पता नहीं चला है। हादसे की पूरी जानकारी अभी आनी बाकी है। NIA में 28% पोस्ट खाली; इनमें SP, ASP, DSP जैसे अहम पद भी शामिल आतंकवाद की जांच करने वाली विशेष केंद्रीय एजेंसी नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) में कुल 1901 पदों में से 28% पोस्ट खाली हैं। गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने मंगलवार को एक प्रश्न के उत्तर में लोकसभा को बताया कि 30 जून, 2025 तक NIA में 541 पद खाली थे। आंकड़ों से पता चलता है कि NIA में इंस्पेक्टर के 77, सब-इंस्पेक्टर के 93 और असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर के 54 पोस्ट खाली हैं। इसके अलावा सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (SP) के 12, एडिशनल सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (ASP) के 11 और डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (DSP) की 20 पोस्ट खाली हैं। मंत्री ने बताया कि NIA ने 30 जून 2025 तक जांच के लिए 677 मामले दर्ज किए हैं। पिछले तीन सालों यानी 2022 के बाद 78 मामलों में 97.43% दोषसिद्धि दर से फैसले सुनाए गए हैं।

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button