भास्कर अपडेट्स:हल्दीराम के डायरेक्टर से 9.5 करोड़ रुपए की ठगी, कंपनी में निवेश का झांसा दिया- INA NEWS

मिठाई-नमकीन बनाने वाली प्रमुख कंपनी हल्दीराम के एक डायरेक्टर से मुंबई के चार लोगों ने ₹9.38 करोड़ की ठगी की। इन्होंने निवेश पर ऊंचे रिटर्न का वादा किया था। आरोपियों की पहचान बांद्रा निवासी समीर अब्दुल हुसैन लालानी (51), पत्नी हीना लालानी (47), बेटे अलीशान लालानी (25) और ठाणे के कल्याण निवासी प्रकाश भोसले के रूप में हुई है।
पुलिस ने मुताबिक, लालानी परिवार ने हल्दीराम फूड्स इंटरनेशनल लि. और ओम इंडस्ट्रीज के डायरेक्टर कमल अग्रवाल को अपनी कंपनी रॉयल ड्राईफ्रूट्स प्रा.लि. में निवेश का झांसा दिया। उन्होंने अग्रवाल के निवेश अधिकारी से संपर्क किया, जाली बैलेंस शीट और व्यावसायिक रिकॉर्ड पेश किए।

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button