भास्कर अपडेट्स:सिंगर जुबीन के मैनेजर, आयोजक पर अब हत्या का केस दर्ज- INA NEWS

गायक और संगीतकार जुबीन गर्ग की सिंगापुर में मौत के मामले में असम पुलिस ने उनके मैनेजर सिद्धार्थ शर्मा और नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल के आयोजक श्यामकानु महंता पर हत्या का केस दर्ज किया है। दोनों को बुधवार को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया और गुवाहाटी लाकर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। असम पुलिस की सीआईडी के स्पेशल डीजीपी मुन्ना प्रसाद गुप्ता ने बताया कि दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है। अब हत्या का केस दर्ज किया है। सिंगापुर पुलिस की नई रिपोर्ट के मुताबिक, जुबीन गर्ग की मौत 19 सितंबर को सिंगापुर के सेंट जॉन्स आइलैंड के पास तैरते वक्त डूबने से हुई थी। पहले खबरें थीं कि वे स्कूबा डाइविंग कर रहे थे।

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button