सिडनी गोलीबारी के बाद आतंकी की मां का बड़ा बयान, कहा- ‘हर कोई मेरे जैसा बेटा चाहेगा’, हमले में 15 लोगों की मौत
ऑस्ट्रेलिया के सिडनी(Bondi Beach Attack) में स्थित बोंडी बीच पर यहूदी त्योहार की तैयारियों के दौरान हुई फायरिंग में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने बताया कि गोलीबारी करने वाले दो लोग पिता और बेटा थे।
HighLights
ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में हुई फायरिंग में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई
घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई, पुलिस ने मामले की जांच में जुटी
प्रारंभिक जांच में पुलिस ने बताया कि गोलीबारी करने वाले दो लोग पिता और बेटा थे
डिजिटल डेस्क। ऑस्ट्रेलिया के सिडनी(Sydney Shooting) में स्थित बोंडी बीच पर यहूदी त्योहार(Hanukkah Event Shooting) की तैयारियों के दौरान हुई फायरिंग में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
प्रारंभिक जांच में पुलिस ने बताया कि गोलीबारी करने वाले दो लोग पिता और बेटा थे। कड़े बंदूक कानूनों वाले ऑस्ट्रेलिया में यह घटना बीते लगभग तीन दशकों की सबसे घातक गोलीबारी मानी जा रही है। इस बीच हमलावर की मां ने दावा किया कि उनका बेटा ऐसा कर ही नहीं सकता।
न्यू साउथ वेल्स के पुलिस आयुक्त माल लैन्योन के मुताबिक, 50 वर्षीय साजिद अकरम को पुलिस ने मौके पर ही मार गिराया, जबकि उसका 24 वर्षीय बेटा नवीद अकरम घायल हो गया। नवीद का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
पाकिस्तानी नागरिक बताए गए हमलावर
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिकी खुफिया अधिकारियों के हवाले से बताया गया है कि दोनों हमलावर पाकिस्तानी नागरिक थे। साजिद अकरम का न्यू साउथ वेल्स ड्राइविंग लाइसेंस भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
मां का दावा, बेटे पर भरोसा
घटना के बाद पुलिस ने नवीद की मां वेरेना से भी पूछताछ की। उन्होंने कहा कि उनका बेटा ऐसा कदम उठा ही नहीं सकता। उन्होंने बताया कि नवीद हाल ही में राजमिस्त्री की नौकरी से बाहर हो गया था और गोलीबारी से कुछ घंटे पहले ही उसकी परिवार से आखिरी बार बात हुई थी।
वेरेना के अनुसार, बेटे ने रविवार को फोन कर बताया था कि वह तैरने गया था, स्कूबा डाइविंग की और फिर खाना खाने जा रहा है। उन्होंने कहा कि नवीद एक अच्छा लड़का है और हर कोई उसके जैसा बेटा ही चाहेगा।
10 मिनट तक चली फायरिंग
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रविवार को बोंडी बीच पर भारी भीड़ थी। हमलावरों ने करीब 10 मिनट तक लगातार गोलियां चलाईं, जिससे लोग समुद्र तट और आसपास की सड़कों पर जान बचाने के लिए भागते नजर आए। पुलिस के अनुसार, हनुक्का कार्यक्रम में करीब 1,000 लोग शामिल थे, जो समुद्र तट के पास एक पार्क में आयोजित किया गया था।
इसे भी पढ़ें- Australia Firing: सिडनी के बॉन्डी बीच पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 10 लोगों की मौत, दो गिरफ्तार
सिडनी गोलीबारी के बाद आतंकी की मां का बड़ा बयान, कहा- 'हर कोई मेरे जैसा बेटा चाहेगा', हमले में 15 लोगों की मौत
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use. Credit By :-This post was first published on https://jagran.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,