Bigg Boss 19: बिग बॉस की इस हसीना के बॉयफ्रेंड की होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री? राइज एंड फॉल में मचा चुके हैं धमाल
.webp)
Bigg Boss 19 Updates: टीवी की दुनिया का सबसे चर्चित शो बिग बॉस 19 अपने आखिरी पड़ाव पर है. वहीं, मेकर्स शो की टीआरपी बनाए रखने के लिए आए दिन शो में नए ट्विस्ट एंड टर्न्स लेकर आ रहे हैं और दर्शकों को एंटरटेन कर रहे हैं. इसी बीच हाल ही में घर से बेघर हुए प्रणित मोरे (Pranit More) के बाद अब खबर आ रही है कि घर में एक और वाइल्ड कार्ड एंट्री हो सकती है. शहबाज बडेशा और मालती चाहर के बाद अब बिग बॉस की ही एक हसीना के बॉयफ्रंड शो में एंट्री ले सकते हैं. चलिए जानते हैं कौन है ये शख्स?
कौन हैं बिग बॉस हसीना के बॉयफ्रेंड?
बिग बॉस 19 में अब तीसरे वाइल्ड कार्ड की एंट्री हो सकती है. टेली चक्कर की रिपोर्ट के अनुसार, बिग बॉस 14 की एक्स कंटेस्टेंट रही निक्की तंबोली (Nikki Tamboli) के बॉयफ्रेंड अरबाज पटेल (Arbaz Patel) जल्द ही शो में नजर आ सकते हैं. अरबाज पटेल को हाल ही में रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ में देखा गया था. अरबाज शो में टॉप 3 फाइनलिस्ट की गद्दी पर होने के लिए चर्चा में रहे. बस इतना ही नहीं अरबाज पटेल ‘बिग बॉस मराठी’ का भी हिस्सा रह चुके हैं. वहीं, अरबाज अब बिग बॉस 19 में भी नजर आ सकते हैं, हालांकि मेकर्स और अरबाज ने इस खबर की पुष्टि नहीं की है.
View this post on Instagram
फैंस का रिएक्शन
रियलिटी शो बिग बॉस 19 में अगर अरबाज पटेल की एंट्री हुई तो ये क्लियर है कि घर का पूरा माहौल बदल जाएगा. वहीं, जैसे ही सोशल मीडिया पर ये खबर सामने आई तो अरबाज के फैंस खुशी से झूम उठे. अब तो शो के अपकमिंग एपिसोड से ही पता चलेगा कि आने वाला एपिसोड कितना दिलचस्प होगा और क्या अरबाज पटेल की शो में एंट्री होगी या नहीं. साथ ही मेकर्स शो की टीआरपी बनाए रखने के लिए और क्या कदम उठाने वाले है.
ये भी पढ़ें: Bigg Boss 19: प्रणित मोरे के बाद कौन होगा घर से बेघर? इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 5 कंटेस्टेंट्स
Bigg Boss 19: बिग बॉस की इस हसीना के बॉयफ्रेंड की होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री? राइज एंड फॉल में मचा चुके हैं धमाल
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,





.webp)

.webp)



