Bigg Boss 19: वीकेंड का वार में सलमान ने लगाई कुनिका और अमाल की क्लास, सिंगर के गेम प्लान की खुली पोल
.webp)
Bigg Boss 19 Updates: बिग बॉस 19 का फैमिली वीक बहुत ही अच्छे नोट पर खत्म हुआ. घर में फैमिली मेंबर के आने से घरवालें काफी खुश नजर आए. इस बीच लेटेस्ट एपिसोड में तान्या और अशनूर की बहस ने माहौल थोड़ा गरमा दिया, क्योंकि अशनूर ने तान्या का प्यार वाला टेडी छुपा दिया था. बात इतनी बढ़ जाती है कि दोनों अपनी-अपनी फैमिली तक को बीच में खींच लेती हैं. इस बीच मेकर्स ने नया प्रोमो जारी किया तो चलिए बताते हैं इस वीकेंड के वार पर किस को पड़ेगी डाट और कसी को करेंगे भाईजान सपोर्ट.
View this post on Instagram
फरहाना ने गौरव को लूज़र
सलमान खान घरवालों के सवाल पूछते हैं, कि घर में ऐसा कौन है जो शो लूज़र होगा, जिसका फरहाना जवाब देते हुए गौरव का नाम लेती हैं. वहीं, कुनिका सबको टारगेट करती हैं. फिर बाकी घरवालें भी अपना-अपना लॉजिक देते हैं. जिसके बाद सलमान मालती से कहते हैं कि उनको कोई सीरियस नहीं लेता. जबकि वो ठीक कहती हैं. सलमान खान आगे शहबाज को भी फटकार लगाई और कहा, ‘शहबाज ही लड़ाई के वक्त अमाल का नाम लेकर आता है. मालती नहीं लाती.
कुनिका को लगाई फटकार
इन सब के बाद प्रोमो में देखा गया कि सलमान ने अमाल को भी फटकार लगाई और कहा कि वो सिर्फ उन लोगों से भिड़ते हैं, जो उनसे कमजोर होते हैं स्ट्रॉन्ग प्लेयर से भिड़ते नजर नहीं आते हैं. इसके बाद भाईजान कुनिका को टारगेट करते हुए कहते हैं कि उन्होंने मालती को लेस्बियन क्या सोच कर बोला. जिसके बाद कुनिका सफाई देते हुए कहती हैं उन्हों इस चीज के लिए मालती और उनके भाई को सॉरी कहा था. आगे कुनिका ने कहा कि वो खुद भी ऐसा ख्यालों की नहीं हैं. इस घर में होने की वजह से निकला.
ये भी पढ़ें: विजय सालगांवकर बनकर कब लौट रहे अजय देवगन? ‘Drishyam 3’ की शूटिंग को लेकर बड़ा अपडेट
Bigg Boss 19: वीकेंड का वार में सलमान ने लगाई कुनिका और अमाल की क्लास, सिंगर के गेम प्लान की खुली पोल
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,





.webp)
.webp)
.webp)



