Bihar Election Live: मंगलवार को घोषणापत्र जारी करेगा महागठबंधन, पटना में 4:30 बजे होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस

Bihar Election 2025 Live Update: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए सभी राजनीतिक दल जोर-शोर से चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं. इस बीच सोमवार (27 अक्टूबर) को आरजेडी नेता तेजस्वी यादव भी एक चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे. उनकी ये जनसभा सारण में होगी. इससे पहले उन्होंने कटिहार में एक चुनावी रैली को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर बिहार में महागठबंधन की सरकार बनी तो वक्फ अधिनियम को कूड़ेदान में फेंक दिया जाएगा.

इस बीच रविवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने एनडीए सहयोगी चिराग पासवान के आवास पर पहुंचे. मीडिया से बातचीत के दौरान चिराग पासवान ने कहा कि, लोजपा और जदयू के बीच सब ठीक है. उन्होंने कहा कि एनडीए राज्य में सरकार बनाएगा और उनकी जीत पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ देगी. बता दें कि इस बार बिहार में विधानसभा चुनाव दो चरण में हो रहा हैं. पहले चरण के लिए मतदान 6 नवंबर को होगा. जबकि दूसरे चरण के लिए 11 नवंबर को वोट डाले जाएंगे. वहीं वोटों की गिनती 14 नवंबर को होगी.

Bihar Election Live: मंगलवार को घोषणापत्र जारी करेगा महागठबंधन, पटना में 4:30 बजे होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button